• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

पाली-बाइक साइड करने की बात पर पीटाः मंदिर गए थे; सिर और चेहरे पर चोटें आई

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
October 16, 2026
in Local
0
पाली-बाइक साइड करने की बात पर पीटाः मंदिर गए थे; सिर और चेहरे पर चोटें आई

PALI SIROHI ONLINE

पाली-पाली जिले के रोहट क्षेत्र में बाइक साइड करने की बात को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि कुछ युवकों ने 62 साल के बुजुर्ग और एक युवक पर पत्थरों और लाठियों से हमला कर दिया। हमले में दोनों घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए पाली के बांगड़ अस्पताल लाया गया, जहां उनका इलाज किया गया।

प्रसाद चढ़ाने गए तो विवाद हुआ

खारड़ा बांध निवासी ओमाराम (62) पुत्र वालाराम चौकीदार ने बताया- गुरुवार शाम वह अपने भांजे के बेटे मुकेश (22)

पुत्र चेनाराम के साथ खेतावास के पास स्थित भैरूजी के थान पर प्रसाद चढ़ाने गए थे। इसी दौरान कुछ युवक वहां पहुंचे। आरोप है कि युवक नशे में थे और बाइक साइड में करने की बात को लेकर विवाद करने लगे। विवाद के दौरान एक युवक ने पत्थर उठाकर उनके सिर और चेहरे पर वार कर दिया। बीच-बचाव करने आए मुकेश पर भी युवकों ने हमला कर दिया। इससे दोनों के सिर, चेहरे और शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें आईं।

लोगों के जुटने पर आरोपी फरार

घटना के दौरान मौके पर लोग एकत्र होने लगे तो आरोपी वहां से फरार हो गए। इसके बाद दोनों घायलों को उपचार के लिए पाली के बांगड़ अस्पताल पहुंचाया गया। पीड़ित ने घटना की रिपोर्ट पुलिस को दी है और हमला करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

Previous Post

पिंडवाड़ा में मर्डर-लूट के 4 आरोपी पकड़े, व्यापारी का मर्डर कर 1.55 करोड़ का सोना-चांदी लूटा था

Next Post

बाली भाजपा पंचायत समिति प्रत्याशियों की घोषणा, 10 से चंदा कंवर तो 8 से उगम सिंह को मिला टिकट

Next Post
बाली भाजपा पंचायत समिति प्रत्याशियों की घोषणा, 10 से चंदा कंवर तो 8 से उगम सिंह को मिला टिकट

बाली भाजपा पंचायत समिति प्रत्याशियों की घोषणा, 10 से चंदा कंवर तो 8 से उगम सिंह को मिला टिकट

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page