• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

पिंडवाड़ा में मर्डर-लूट के 4 आरोपी पकड़े, व्यापारी का मर्डर कर 1.55 करोड़ का सोना-चांदी लूटा था

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
October 16, 2026
in Local
0

PALI SIROHI ONLINE

सिरोही-गुजरात के राजकोट में एक व्यापारी की हत्या कर 1 करोड़ 55 लाख रुपए का सोना-चांदी लूटने वाले शूटर सहित 4 आरोपियों को पिंडवाड़ा पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

सिरोही एसपी डॉ. अजय सिंह ने बताया कि 14 अक्टूबर की शाम GIDC राजकोट की तन्वी एक्सपोर्ट इंडिया लिमिटेड के कर्मचारी लालजी भाई सरधारा फर्म की रिफाइनरी से 1.55 करोड़ रुपए का सोना-चांदी लेने गए थे।

व्यापारी को गोली मारी

करीब 7:30 बजे वे सोना लेकर बाहर निकले। तभी 2 लोगों ने थैला छीनने के लिए लालजी भाई से झगड़ा किया। विरोध करने पर एक हमलावर ने उन पर गोली चला दी, जिससे वे घायल हो गए। हमलावर थैला लेकर कार में बैठे और फरार हो गए। कार में 2 अन्य लोग भी थे। लालजी भाई को अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई। फर्म के भागीदार की शिकायत पर थोरला थाने में मामला दर्ज हुआ।

नाकाबंदी तोड़कर भागे थे बदमाश

सिरोही पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी यूपी नंबर की कार से हथियार के साथ भागे हैं। एसपी राठौड़ के निर्देश पर पिंडवाड़ा डीएसपी राहुल कुमार और थाना अधिकारी चेल सिंह ने जनापुर चौराहा पर नाकाबंदी की। यहां 1 कार को रोकने का इशारा किया गया, लेकिन ड्राइवर रुका नहीं और भाग गया।जिस पर पुलिस ने कार का पीछा किया और किसी तरह रुकवाया। ड्राइवर कार से उतरकर भाग गया। उस कार में सवार अन्य व्यक्तियों से पूछताछ करने पर घटना को अंजाम देना स्वीकार किया। पूछताद में एक युवक ने उसका नाम विशाल सिंह पुत्र विनोद सिंह दूसरे ने शिवम गुप्ता पुत्र गिरीश चंद्र गुप्ता और तीसरे ने अनुराग सिंह पुत्र ओम प्रकाश सिंह और कार में से निकलकर भाग व्यक्ति का नाम अश्वनी सिंह ऊर्फ लंकेश पुत्र मनोहर सिंह बताया।

Previous Post

भावरी पंचायत समिति में नामांकन फॉर्म भरने के लिए उमड़ी प्रत्याशियों की भारी भीड़, चुनावी हलचल तेज भावरी

Next Post

पाली-बाइक साइड करने की बात पर पीटाः मंदिर गए थे; सिर और चेहरे पर चोटें आई

Next Post
पाली-बाइक साइड करने की बात पर पीटाः मंदिर गए थे; सिर और चेहरे पर चोटें आई

पाली-बाइक साइड करने की बात पर पीटाः मंदिर गए थे; सिर और चेहरे पर चोटें आई

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page