• March 29, 2026

आबुरोड-गरीब रथ एक्सप्रेस से 1 किलो चरस बरामद, वॉश बेसिन के नीचे छिपाकर रखा था पैकेट, GRP-RPF को चेकिंग के दौरान मिला

PALI SIROHI ONLINE

आबू रोड, सिरोही-आबू रोड रेलवे स्टेशन पर जीआरपी (राजकीय रेलवे पुलिस) और आरपीएफ (रेलवे सुरक्षा बल) ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए गरीब रथ एक्सप्रेस से एक किलोग्राम चरस बरामद की है। यह कार्रवाई दिल्ली सराय रोहिल्ला से बांद्रा टर्मिनस जा रही ट्रेन में की गई।

वॉश बेसिन के पास मिला था पैकेट

जानकारी के अनुसार, गरीब रथ एक्सप्रेस के कोच संख्या G-1 की गैलरी में वॉश बेसिन के पास एक पैकेट छिपाकर रखा गया था। तलाशी के दौरान इस पैकेट को बरामद किया गया, जिसका कुल वजन एक किलोग्राम है।

पुलिस ने बताया कि चरस का यह पैकेट लावारिस हालत में मिला था। फिलहाल, पुलिस ने मामला दर्ज कर चरस तस्करों की तलाश शुरू कर दी है।

You cannot copy content of this page