PALI SIROHI ONLINE
पंचायतीराज संस्थाओं के चुनाव के दौरान निर्धारित तिथियों पर सूखा दिवस घोषित
पाली, 15 अक्टूबर। जिले में पंचायतीराज संस्थाओं के आम चुनाव-2026 के तहत जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्यों तथा पंच एवं सरपंच पदों के चुनाव के मद्देनजर निर्धारित तिथियों पर संबंधित निर्वाचन क्षेत्रों एवं उनके 5 किलोमीटर परिधीय क्षेत्र में सूखा दिवस घोषित किया गया है।
राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्यों के प्रथम चरण के चुनाव वाले क्षेत्रों में 20 अक्टूबर 2026 को सायं 6 बजे से 22 अक्टूबर 2026 को सायं 6 बजे तक तथा द्वितीय चरण के चुनाव वाले क्षेत्रों में 26 अक्टूबर 2026 को सायं 6 बजे से 28 अक्टूबर 2026 को सायं 6 बजे तक सूखा दिवस रहेगा।
इसी प्रकार पंच एवं सरपंच पदों के प्रथम चरण के चुनाव वाले क्षेत्रों में 22 अक्टूबर 2026 को सायं 6 बजे से 24 अक्टूबर 2026 को मतगणना समाप्ति तक तथा द्वितीय चरण के चुनाव वाले क्षेत्रों में 28 अक्टूबर 2026 को सायं 6 बजे से 30 अक्टूबर 2026 को मतगणना समाप्ति तक सूखा दिवस घोषित किया गया है। इसके अतिरिक्त जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्यों के मतों की गणना के लिए निर्धारित 20 नवंबर 2026 को भी पंचायत क्षेत्रों में सूखा दिवस रहेगा।




