PALI SIROHI ONLINE
पाली जिले में पंचायती राज चुनावो की सरगर्मिया तेज हो गई है, मनमुटाव भुलाकर प्रत्यासी प्रचार में जुटे हुए है वही बाली पंचायत समिति चुनाव के प्रत्याशियों की सूची कांग्रेस और बीजेपी दोनों ही दलों ने अभी तक जारी नही की है परंतु नामांकन तिथि खत्म होने से पूर्व टिकिट के दावेदारो ने नामांकन दाखिल करने में ततपरता दिखा रहे है।
बाली पंचायत समिति वार्ड नम्बर 10 से बीजेपी उम्मीदवार के रूप में चंदा कुंवर पत्नी मोहनसिंह मेफावत ने सुबह नामांकन जमा करवाया वही दोपहर को बीजेपी प्रत्यासी के तौर पर एवंन कवर पत्नी नाथू सिंह पवार ने भी बीजेपी से नामांकन रिटनिंग् अधिकारी बाली को जमा करवाया।
गैरतलब है कि कांग्रेस से अभी तक एक मात्र निशा कवर ने नामांकन दर्ज करवाया है।
कल शाम तक बीजेपी कांग्रेस के आधिकारिक प्रत्याशियों की सूची जारी होने की सभावना है। उसके बाद से एक दूजो को बैठाने की मान मनुहार के साथ प्रचार तेजी से शुरू होगा।
(सलग्न तीनो प्रत्यासियो की फोटो)



