PALI SIROHI ONLINE
99 अभ्यर्थियों को वितरित किए गए 138 नाम निर्देशन पत्र, 16 अक्टूबर तक जमा होंगे नामांकन
पाली 14 अक्टूबर। पंचायती राज आम चुनाव 2026 के तहत पाली पंचायत समिति क्षेत्र में द्वितीय चरण के मतदान को लेकर चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई हैं।
बुधवार को पंचायत समिति परिसर में नामांकन प्रक्रिया के दौरान प्रत्याशियों एवं उनके समर्थकों की भारी भीड़ उमड़ी। पंचायत समिति सदस्य पद के लिए नाम निर्देशन पत्र प्राप्त करने और जमा करवाने को लेकर अभ्यर्थियों में उत्साह देखने को मिला। बुधवार तक 99 व्यक्तियों को कुल 138 नाम निर्देशन पत्र वितरित किए जा चुके हैं, जबकि पंचायत समिति सदस्य पद के लिए कुल 14 नामांकन पत्र प्राप्त हुए हैं।
16 अक्टूबर तक जमा होंगे नामांकन -रिटर्निंग अधिकारी एवं उपखंड अधिकारी पाली विमलेन्द्र सिंह राणावत ने बताया कि पंचायत समिति सदस्य पद के चुनाव के लिए बुधवार तक 99 व्यक्तियों को कुल 138 नाम निर्देशन पत्र वितरित किए गए हैं। निर्वाचन प्रक्रिया के तहत अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए नामांकन पत्र प्राप्त करने की व्यवस्था की गई है। नाम निर्देशन पत्र राजकीय अवकाशों को छोड़कर प्रतिदिन सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक प्राप्त किए जाएंगे।उन्होंने बताया कि नामांकन प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि 16 अक्टूबर निर्धारित की गई है। अभ्यर्थी निर्धारित तिथि को दोपहर 3 बजे तक अपने नामांकन पत्र जमा करवा सकेंगे। अंतिम तिथि नजदीक आने के साथ ही नामांकन प्रक्रिया में तेजी आने की संभावना है।
विभिन्न वार्डों से अभ्यर्थियों ने प्रस्तुत किए नामांकन -रिटर्निंग अधिकारी राणावत के अनुसार बुधवार को पंचायत समिति सदस्य पद के लिए विभिन्न वार्डों से अभ्यर्थियों ने नामांकन पत्र प्रस्तुत किए। इनमें वार्ड संख्या 11 से गवरी, वार्ड संख्या 13 से रेखा, वार्ड संख्या 8 से सविता, वार्ड संख्या 4 से भूपेन्द्र परिहार, वार्ड संख्या 8 से रेखा, वार्ड संख्या 14 से केसी देवी, वार्ड संख्या 15 से दुर्गेश कंवर, वार्ड संख्या 7 से ताराराम, वार्ड संख्या 16 से प्रेमलता, वार्ड संख्या 12 से कंचन तथा वार्ड संख्या 13 से रीतिका सागर शामिल हैं।
चुनाव शाखा के कार्मिक तैयारियों में जुटे -पंचायती राज चुनाव को लेकर पंचायत समिति परिसर में नामांकन प्रक्रिया को व्यवस्थित रूप से संपादित करने के लिए चुनाव शाखा के कार्मिक व्यवस्थाओं में जुटे हुए हैं। अभ्यर्थियों को नाम निर्देशन पत्र उपलब्ध करवाने, नामांकन पत्र प्राप्त करने तथा निर्वाचन संबंधी आवश्यक कार्यों को निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार संपादित किया जा रहा है।
इस दौरान प्रशिक्षु आरएएस अंकिता पाराशर, सहायक रिटर्निंग अधिकारी सुनील कुमार, सुरेश कुमार व्यास, मीडिया प्रभारी विक्रम सिंह परिहार, लक्ष्मण कुमावत, अभिषेक चर्तुवेदी,युजवेन्द्र खेमलानी, जयपाल सिंह, ताराचंद सेजू, मीठालाल चांवरिया, शाहिल जोशी सहित अन्य कार्मिक मौजूद रहे।




