• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

अग्रवाल समाज की गरबा स्पर्धा, तीन वर्गों में प्रतिभागियों ने दिखाई प्रतिभा

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
October 14, 2026
in Local
0
अग्रवाल समाज की गरबा स्पर्धा, तीन वर्गों में प्रतिभागियों ने दिखाई प्रतिभा

PALI SIROHI ONLINE

आबूरोड-अग्रसेन जयंती के अवसर पर अग्रवाल समाज के तत्वावधान में अग्रवाल महिला सुरक्षा मंडल की ओर से आबूरोड स्थित अग्रवाल विष्णु धर्मशाला में गरबा प्रतियोगिता आयोजित की गई। महिला सुरक्षा मंडल की संयोजिका सुनीता नरेंद्र के संयोजन एवं संचालन में हुए कार्यक्रम में छोटे बच्चों से लेकर बड़े-बुजुर्गों तक समाज के लोगों ने उत्साह से भाग लिया। रंग-बिरंगी पारंपरिक वेशभूषा और गरबा की धुनों से पूरा परिसर उल्लासमय हो गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि आबूरोड नगर पालिका अध्यक्ष भावना अग्रवाल रहीं। विशिष्ट अतिथि अंजना अग्रवाल, रेखा अग्रवाल और विनीता अग्रवाल सहित अन्य अतिथियों का महिला सुरक्षा मंडल की सदस्यों ने अभिनंदन किया। इस दौरान अग्रवाल समाज के अध्यक्ष सागरमल अग्रवाल, उपाध्यक्ष महावीर प्रसाद, महामंत्री शंभूलाल, मंत्री अनुज, कोषाध्यक्ष आशीष और ऑडिटर शैलेश का माला, व शॉल पहनाकर स्वागत किया गया।

तीन वर्गों में हुई प्रतियोगिता : संयोजिका सुनीता नरेंद्र ने बताया कि प्रतियोगिता तीन वर्गों में आयोजित की गई। पहले वर्ग में छोटे बच्चों, दूसरे में अविवाहित बालिकाओं और तीसरे में विवाहित महिलाओं ने भाग लिया। प्रतिभागियों ने आकर्षक गरबा परिधानों में अपनी प्रतिभा और आत्मविश्वास का प्रदर्शन किया। ढोल की थाप और गरबा की धुनों पर दी गई प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोह लिया। प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका काजल कमलानी और बिंदु सोनी ने निभाई। दोनों निर्णायकों का भी माला, दुपट्टा एवं शॉल ओढ़ाकर सम्मान किया गया।

Previous Post

शराब से भरी कार ने ऑटो को मारी टक्करः मंडार में सरकारी अस्पताल के पास हादसा, नाकाबंदी तोड़कर भाग रहे थे तस्कर

Next Post

पिंडवाड़ा में होटल पर दबिश, अवैध शराब के 70 पव्वे-बीयर बरामद की

Next Post
पिंडवाड़ा में होटल पर दबिश, अवैध शराब के 70 पव्वे-बीयर बरामद की

पिंडवाड़ा में होटल पर दबिश, अवैध शराब के 70 पव्वे-बीयर बरामद की

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page