PALI SIROHI ONLINE
बाली-पंचायत समिति चुनाव के लिए नामांकन पत्र भरने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। पहले दिन बाली में तीन प्रत्याशियों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए, जबकि देसूरी में किसी भी प्रत्याशी ने पर्चा जमा नहीं करवाया।
बाली के रिटर्निंग अधिकारी दिनेश विश्नोई ने बताया कि वार्ड संख्या 4 से उमा कुमारी, वार्ड संख्या 8 से ओमप्रकाश दवे और वार्ड संख्या 21 से ओटाराम ने नामांकन दाखिल किया है। ये तीनों प्रत्याशी कांग्रेस पार्टी से हैं।
वहीं, देसूरी के रिटर्निंग अधिकारी विश्वजीत सिंह ने जानकारी दी कि नामांकन प्रक्रिया के पहले दिन वहां एक भी प्रत्याशी ने पर्चा नहीं भरा।
नामांकन प्रक्रिया शुरू होने के साथ ही राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। आने वाले दिनों में और अधिक प्रत्याशियों के नामांकन दाखिल करने की उम्मीद है।




