PALI SIROHI ONLINE
पाली-जिला पुलिस अधीक्षक मोनिका सेन आई.पी.एस. के निर्देशन में, ओमप्रकाश चौधरी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पाली, प्रतिक मील आरपीएस वृताधिकारी वृत उपाधीक्षक वृत सोजत, जिला पाली के निकटतम सुपरविजन में जिले में चलाये जा रहे धारा 173(8), 299 जा.फौ. व जैरअनुसंधाान प्रकरणो मे वांछित अपराधियो की धरपकड के अभियान कम में पुलिस थाना सोजतसिटी के दो प्रकरणो मे स्थाई वांरटी होने से मुलजिम सम्पतराज पुत्र बाबुलाल उम्र 19 साल निवासी बासना पुलिस थाना चण्डावल जिला पाली को आज रात्रि में थाना हाजा पर निवारक कार्यवाही में गिरफ्तार कर पुछताछ की गयी तो मुलजिम ने अनेक वारदाते करना कबुला है। मुलजिम द्वारा कबुल की गयी वारदातो का विवरण नीचे अंकित किया गया है। मुलजिम के विरूद्ध पूर्व मे 10 से अधिक चोरी व नकबजनी के मुकदमों मे चालान पेश किया जा चुका है। एंव 05 से अधिक प्रकरणों में वांछित है। वांछित आरोपी सम्पतराज की दस्तयाबी में अजयसिंह कानि. 680 की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।
गठित टीमः-
1- गीतासिंह निरीक्षक पुलिस थानाधिकारी पुलिस थाना चण्डावल पाली।
2- रामनिवास हैड. कानि. 310 पुलिस थाना चण्डावल पाली।
3- अजयसिंह कानि. 680 पुलिस थाना चण्डावल पाली। (मुख्य भुमिका)
4 संदीप कुमार कानि 563 पुलिस थाना चण्डावल पाली।
5- जितेंद्र कानि 1015 पुलिस थाना चण्डावल पाली।
गिरफतार मुलजिम का विवरणः-सम्पतराज पुत्र बाबुलाल उम्र 19 साल निवासी बासना पुलिस थाना चण्डावल जिला पाली
o




