PALI SIROHI ONLINE
सिरोही-सिरोही के दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में दो युवतियों ने कीटनाशक का सेवन कर लिया। तबीयत बिगड़ने पर परिजन उन्हें सिरोही सरकारी अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने इलाज शुरू किया। करीब डेढ़ से दो घंटे के उपचार के बाद दोनों की हालत में सुधार हुआ। इसके बाद उन्हें आईसीयू वार्ड में शिफ्ट कर डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है।स्वरूपगंज थाना क्षेत्र में युवती ने पीया जहरीला पदार्थ
जानकारी के अनुसार, स्वरूपगंज थाना क्षेत्र की एक युवती ने किसी अज्ञात कारण से जहरीला पदार्थ पी लिया। तबीयत बिगड़ने पर उसे सिरोही सरकारी अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया। यहां डॉक्टरों ने उसका उपचार शुरू किया। करीब दो घंटे के इलाज के बाद युवती को होश आया। इसके बाद उसे आईसीयू वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया, जहां डॉक्टरों की देखरेख में उपचार जारी है।
सारनेश्वरजी के पास रहने वाली युवती ने खाईं कीटनाशक गोलियां
दूसरी घटना सिरोही सदर थाना क्षेत्र की है। सारनेश्वरजी के पास रहने वाली एक अन्य युवती ने कीटनाशक गोलियां खा लीं। इसके बाद उसकी तबीयत अचानक बिगड़ने लगी। परिजन उसे तत्काल सिरोही सरकारी अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर लेकर पहुंचे। यहां डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ ने करीब डेढ़ घंटे तक उसका उपचार किया। हालत में सुधार होने पर उसे भी आईसीयू वार्ड में भर्ती कर डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है।




