PALI SIROHI ONLINE
खीमाराम मेवाडा
सोलंकी वंशज के घांची समाज सेवा समिति तखतगढ की 9वी पैदल संघ यात्रा तखतगढ से भीनमाल तलेटी क्षेमंकरी माता के लिए धुमधाम से रवाना
तखतगढ 12 अक्टूबर (खीमाराम मेवाडा) शारदीय नवरात्र शुभारंभ के दुसरे दिन हर वर्ष की भांति तखतगढ सोलंकी वंशज के घांची समाज सेवा समिति की 9वी पैदल संघ यात्रा तखतगढ से भीनमाल तलेटी क्षेमंकरी माता के लिए धुमधाम से रवाना हुई। सोमवार सुबह नाग चौक से खारचियावास, धोरावास सहित विभिन्न वार्डो से सोलंकी वंशज के घांची समाज सेवा समिति के तत्वावधान मे सैकडो की तादात मे युवक,युवतिया, महिलाए, पुरूष एकत्रित होकर शाहीरथ मे क्षेमंकरी माता तस्लीम स्थापित कर साथ मे बोलीदाता विराजमान कर ढोल थाली की झनकारो एव डीजे साउंड की धुन पर गले मे केसरीया दुपटटा पहन सोलंकीयो री कुलदेवी मा खीमज माता के जयकारे लगाते हुए तखतगढ की 9वी पैदल संघ यात्रा तखतगढ से भीनमाल तलेटी क्षेमंकरी माता के लिए धुमधाम से रवाना हुई।





