• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

पाली-एंटी रोमियो टीम-1090 ने सड़क पर भटक रही विमंदित महिला को सुरक्षित पुनर्वास गृह पहुंचाया

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
October 11, 2026
in Local
0

PALI SIROHI ONLINE

पाली/जिला पुलिस अधीक्षक मोनिका सेन IPS के निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक SIUCAW सुनील के. पवार के सुपरविजन में महिला एवं कमजोर वर्ग के व्यक्तियों की सुरक्षा, सहायता एवं संरक्षण के लिए एंटी रोमियो टीम-1090 द्वारा लगातार संवेदनशीलता के साथ कार्य किया जा रहा है।

इसी क्रम में दिनांक 11 अक्टूबर 2026 को एंटी रोमियो टीम पाली सिटी में गश्त के दौरान चिमनपुरा निवासी राजेन्द्र प्रसाद से प्राप्त सूचना पर तत्काल मौके पर पहुंची। टीम को चिमनपुरा से घुमटी की ओर सड़क पर भटकती हुई एक विमंदित महिला मिली, जो बोलने में असमर्थ थी तथा फटे-पुराने कपड़ों में नंगे पांव सड़क पर दौड़ रही थी।

एंटी रोमियो टीम में शामिल HC पार्वती देवी 1226 मय जाप्ता व चालक श्याम सिंह द्वारा मानवीय संवेदनशीलता का परिचय देते हुए महिला को सुरक्षित वाहन में बैठाकर मुख्यमंत्री पुनर्वास गृह पहुंचाया। पुनर्वास गृह में महिला की स्वास्थ्य जांच करवाकर आवश्यक देखभाल एवं उपचार उपलब्ध करवाया जाएगा।

पाली पुलिस की एंटी रोमियो टीम द्वारा किए गए इस संवेदनशील कार्य से पुलिस की जनसेवा एवं मानवीय सरोकारों के प्रति प्रतिबद्धता का संदेश आमजन तक पहुंचा है। टीम द्वारा भविष्य में भी ऐसे जरूरतमंद एवं असहाय व्यक्तियों की पहचान कर उन्हें आवश्यक सहायता एवं सुरक्षित आश्रय उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयास किए जाएंगे।

आमजन से अपीलः- पाली पुलिस आमजन, विशेषकर महिलाओं एवं बालिकाओं से अपील करती है कि किसी भी प्रकार की परेशानी, छेड़छाड़ अथवा असुरक्षित स्थिति महसूस होने पर बिना संकोच पुलिस को सूचना दें। सूचना प्राप्त होते ही पुलिस द्वारा पीड़िता की सुरक्षा एवं सहायता को प्राथमिकता देते हुए आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी। किसी भी आपात स्थिति में तत्काल 112, महिला हेल्पलाइन 1090 एवं राजकॉप सिटीजन ऐप डाउनलोड कर पुलिस सेवाओं का लाभ

Previous Post

पंचायत चुनाव से पहले सिरोही में सियासी हलचल: राजपुरोहित समाज ने पिंडवाड़ा प्रधान के खिलाफ पारित किया निंदा प्रस्ताव

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page