• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

तखतगढ-आवो आवो नी म्हारा अजमलरा, हेलो म्हारो सांभलो,भव्य भजन संध्या मे राजस्थान के सिंगर कलाकारो ने एक शाम रामसापीर के नाम जगाई अलख

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
October 10, 2026
in Local
0
तखतगढ-आवो आवो नी म्हारा अजमलरा, हेलो म्हारो सांभलो,भव्य भजन संध्या मे राजस्थान के सिंगर कलाकारो ने एक शाम रामसापीर के नाम जगाई अलख

PALI SIROHI ONLINE

खीमाराम मेवाडा

आवो आवो नी म्हारा अजमलरा, हेलो म्हारो सांभलो,भव्य भजन संध्या मे राजस्थान के सिंगर कलाकारो ने एक शाम रामसापीर के नाम जगाई अलख

पार्षद शिल्पा और राजेश का वार्डवासीयो ने 21 किलो हार पहनाकर किया बहुमान

तखतगढ 10 अक्टूबर (खीमाराम मेवाडा) तखतगढ के वार्ड नंबर 22 के निर्विरोध निर्वाचित हुई पार्षद शिल्पा कुमावत एव उनके पति पूर्व पार्षद राजेश कुमावत ने चुनावो के दौरान वार्डवासीयो को किए गए वादो के अनुसार वार्डवासीयो को एक दिवसीय रामदेरा दर्शन करवाने के बाद सभी का आभार प्रकट करने के उपलक्ष मे शुक्रवार रात वार्ड के नुक्कड पर रामदेव जी मंदिर परिसर के बाहर भव्य भजन संधया का स्टेज कार्यक्रम आयोजित किया। भजन संध्या के मंच पर राजस्थान के जाने माने सिंगर भजन कलाकार मनीष परिहार एव लक्षमण तंवर ने अपनी मधुर आवाज मे एक शाम बाबा रामदेव के नाम और तेजाजी महाराज के एक से बढ़कर एक रामसापीर के भजनो की अलख जगाते हुए श्रोताओ को मोहित करनेमे कोई कसर नही छोडी।

कार्यक्रम के का शुभारंभ सिंगर लक्ष्मण तंवर ने गणपति वंदना के साथ आवो आवो नी म्हारा अजमलरा, हेलो म्हारो सांभलो जैसे रामसापीर एव तेजाजी महाराज के शानदार भजनो की प्रस्तुति देकर अलग ही अलख जगादी। सिंगर मनीष परिहार ने रामसापीर के भजनो के साथ साथ गुजराती गरबा की झलकीया प्रस्तुत करने पर मंच से लेकर पंडाल तक श्रोताओ को देर रात तक सामुहिक नृत्य करने को मजबूर कर दिया। और भौर तक श्रोता डटे रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राजेश कुमावत ने कहा कि मुझे वार्ड 22 से भाजपा का टिकट मिला।वार्डवासीयो की इच्छा थी पत्नि शिल्पा को चुनाव लड़ाने की थी। मैने कुछ गलती की और मेने पार्टी का टिकट वापस खीचकर इस कलयुग मे शिल्पा देवी ने ऐडो धणी मिल्यो की बिना हार पहने शिल्पा ने निर्दलीय निर्विरोध जीत दिलाई। लोग दिल से साथ मे है। जिसका कारण मेरा परिचय एक है वार्ड नंबर 22 मेरे वार्ड मे अगर कोई दुखी हुआ तो यह नगरपालिका तो क्या चीज है। मै कुछ भी करने को तैयार हु। हम भारतीय जनता पार्टी के साथ है और साथ रहेगे। बाद सभी वार्डवासीयो का आभार व्यक्त किया।

पार्षद पत्नि और पति का

कार्यक्रम अवसर पर वार्डवासीयो ने मंच पर पार्षद शिल्पा को चुनरी ओढ़ाकर और राजेश को साफा पहनाकर दोनो को 21 किलो के पुष्प हार पहनाकर जोरदार स्वागत सत्कार किया।

इनका भी किया सम्मान

भव्य भजन संध्या के मंच पर आयोजन कर्ता राजेश कुमावत द्वारा कार्यक्रम मे उपस्थित सभी बोर्ड के जनपरतिनिधियो एव कार्यकर्ताओ सहित मीडिया कर्मीयो का साफा एव माला पहनाकर सम्मान किया गया।

Previous Post

नाना मंडल का भव्य पथ संचलन नाना ग्राम में 18 अक्टूबर को आयोजित होगा, कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर किया अभ्यास

Next Post

खरीफ में मांग से अधिक उर्वरकों की आपूर्ति, रबी सीजन में भी किसानों को मांग के अनुरूप मिलेगा डीएपी और यूरिया

Next Post

खरीफ में मांग से अधिक उर्वरकों की आपूर्ति, रबी सीजन में भी किसानों को मांग के अनुरूप मिलेगा डीएपी और यूरिया

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page