• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

नाडोल-कोटडी मार्ग पर दुर्घटना, कानाराम देवासी की मौत, परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल, पुलिस दुर्घटना के कारणों को खोजने में लगी

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
March 28, 2026
in Local
0

PALI SIROHI ONLINE

पाली जिले के देसुरी–नाडोल कोटड़ी सड़क मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है, जिसमें एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार अज्ञात वाहन ने तेज रफ्तार में आकर युवक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि युवक गंभीर रूप से घायल हो गया और उसने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।

मृतक की पहचान कानाराम पुत्र झालाराम देवासी निवासी नाडोल के रूप में हुई है। हादसे के बाद राहगीरों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही नाड़ोल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया और आगे की कार्रवाई शुरू की।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि हादसा अज्ञात वाहन की टक्कर से हुआ है। फिलहाल पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालने और संभावित वाहन की पहचान करने में जुटी हुई है।

हादसे की खबर मिलते ही मृतक के परिजन मौके पर पहुंचे, जहां उनका रो-रो कर बुरा हाल हो गया। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Previous Post

SP मोनिका सैन सांडेराव सुमेरपूर गुड़ा एंदला थानों का किया औचक निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश

Next Post

बाली-भीटवाड़ा ANM से नायब तहसीलदार बनकर ठगी,खाते से 70000 निकाले, अपील OTP या पासवर्ड साझा ना करें

Next Post

बाली-भीटवाड़ा ANM से नायब तहसीलदार बनकर ठगी,खाते से 70000 निकाले, अपील OTP या पासवर्ड साझा ना करें

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page