PALI SIROHI ONLINE
चामुंडेरी से श्री आशापुरा माताजी नाडोल के दर्शन के लिए 30 श्रद्धालुओं का पैदल जत्था रवाना
*ग्रामीणों एवं समाजबंधुओं ने माला पहनाकर और माताजी के जयकारों के साथ दी विदाई, गांव का माहौल हुआ भक्तिमय*
बाली उपखंड के चामुंडेरी ग्राम से श्री आशापुरा माताजी नाडोल के दर्शन के लिए 30 माता-बहनों एवं भाइयों का श्रद्धालु पैदल जत्था चामुंडा माताजी के दर्शन करने के बाद रवाना हुआ। इस अवसर पर ग्रामीणों एवं समाजबंधुओं ने श्रद्धालुओं का माला पहनाकर स्वागत किया और माताजी के जयकारों के साथ उन्हें मंगलमय यात्रा के लिए रवाना किया।
श्रद्धालुओं के प्रस्थान के दौरान पूरा गांव भक्तिमय माहौल में रंगा नजर आया। माताजी के जयकारों से वातावरण गूंज उठा और ग्रामीणों ने श्रद्धालुओं की सुखद, सुरक्षित एवं सफल यात्रा की कामना की।
पैदल यात्रा पर निकले श्रद्धालुओं में श्री आशापुरा माताजी के प्रति गहरी आस्था एवं उत्साह देखने को मिला। धार्मिक आस्था, आपसी भाईचारे और सामूहिक श्रद्धा का यह दृश्य ग्रामीणों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहा।






