• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

मंत्री जोराराम कुमावत ने देर रात्रि में भी दिखे एक्शन में, पेयजल, बिजली व चिकित्सा व्यवस्था को लेकर बुलाई बैठक, दिए सख्त निर्देश, लापरवाही बर्दाश्त नही

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
March 28, 2026
in Local
0
मंत्री जोराराम कुमावत ने देर रात्रि में भी दिखे एक्शन में, पेयजल, बिजली व चिकित्सा व्यवस्था को लेकर बुलाई बैठक, दिए सख्त निर्देश, लापरवाही बर्दाश्त नही

PALI SIROHI ONLINE

खीमाराम मेवाडा/पिंटु अग्रवाल

सुमेरपूर विधायक व कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत ने देर रात्रि ली अधिकारियों के साथ बैठक*
*-पेयजल, बिजली व चिकित्सा सुविधाओं को लेकर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश*

पाली, 28 मार्च। पशुपालन, गोपालन, डेयरी एवं देवस्थान विभाग के कैबिनेट मंत्री  जोराराम कुमावत ने अपने सुमेरपुर प्रवास के दौरान शुक्रवार देर रात को अपने निज आवास पर अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने बैठक के दौरान शहर की मूलभूत समस्याओं से संबंधित शिकायतों का प्रमुखता से निस्तारण के निर्देश दिए।

कुमावत ने शहर की अवांछनीय गतिविधियों पर कड़ी नजर रखकर अपराधियों पर सख्त कार्रवाई करने के लिए रात्रिकालीन गश्त बढाने व मुख्य चौराहों पर सीसीटीवी कैमरों के जरिए मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए। उन्होंने शहर में लगातार बढ रही चोरी की वारदातों पर अंकुश लगाने के साथ-साथ चोरी के मामलों की जांच में तेजी लाने के लिए पाबंद किया। मंत्री  कुमावत ने बाइक चोरी की घटनाओं पर नियंत्रण पाने, एमडी नशे की बिक्री की रोकथाम व स्पा सेंटर्स पर अनैतिक गतिविधियों पर प्रभावी कार्रवाई की हिदायत दी।

*साफ-सफाई व स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत के निर्देश*

कैबिनेट मंत्री  कुमावत ने बैठक के दौरान नगरपालिका क्षेत्र में साफ-सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने खराब पड़ी स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत करवाने, जिन इलाकों में स्ट्रीट लाइटें नहीं हैं, वहां नई लाइटें लगवाने तथा प्रमुख स्थलों पर खराब पड़े सीसीटीवी कैमरों को दुरुस्त करने के लिए भी अधिकारियों को निर्देशित किया।

*चिकित्सा व्यवस्था सुदृढ करने पर मंथन*

बैठक के दौरान उप जिला चिकित्सालय की चिकित्सा सुविधाओं पर चर्चा हुई। इसमें एसडीएच प्रभारी महिपाल सिंह परमार ने मंत्री श्री कुमावत को चिकित्सा में पदस्थापित चिकित्सकों व नर्सिंग स्टाफ की उपलब्धता के संबंध में अवगत कराया। परमार ने बताया कि चिकित्सालय में जल्द ही डायलिसिस की सुविधा शुरू की जाएगी। कुमावत ने आमजन को चिकित्सा सुविधा सहज उपलब्ध करवाने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने उप जिला चिकित्सालय के नए भवन निर्माण को लेकर भी चर्चा की।

*बजट घोषणा के कार्य निर्धारित अवधि में हों पूरे*

मंत्री श्री कुमावत ने सार्वजनिक निर्माण विभाग के कार्यों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे बजट घोषणा में स्वीकृत सड़कों का निर्माण कार्य निर्धारित अवधि में पूरा करें।

मंत्री कुमावत ने पंचायती राज विभाग के कार्यों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे विभिन्न योजनाओं में स्वीकृत कार्य निर्धारित अवधि में पूरा करवाएं। साथ ही उन्होंने गांवों में उचित सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने व पटटों व अन्य प्रशासनिक कार्यों को भी जल्द से जल्द पूरा करने के लिए कहा।

उन्होंने पेयजल संबंधी कार्यों की समीक्षा करते हुए कहा कि गर्मी के मौसम को देखते हुए गांवों में पेयजल संकट की स्थिति उत्पन्न न हो इसके लिए खराब हैंडपंपों की मरम्मत की जाए। वहीं, जल जीवन मिशन के तहत स्वीकृत टंकियों का निर्माण कार्य पूरा करने व अधूरे कनेक्शन निर्धारित अवधि में पूरे किए जाएं। गर्मी के मौसम में बिजली कटौती से संबंधित शिकायतों के निवारण के लिए मंत्री  कुमावत ने एक मोबाइल नंबर जारी करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने बिजली की खपत को देखते हुए लॉ-वोल्टेज वाले क्षेत्रों में अतिरिक्त ट्रांसफार्मर लगाने के लिए कहा।

इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि अनोप सिंह, पूनम सिंह परमार, एसडीएम कालूराम कुम्हार, बीडीओ प्रमोद दवे, डीवाईएसपी जितेंद्र सिंह, जोधपुर डिस्कॉम के एक्सईएन राकेश शर्मा, एईएन अनुज शर्मा, पीएचईडी के एईएन खेमराज बैरवा, पीएमओ महिपाल सिंह परमार, पीडब्लयूडी के एईएन तनवीर सिंह, रविकांत रावल आदि मौजूद रहे।

Previous Post

पाली जिले में एलपीजी गैस आपूर्ति की समीक्षा, पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध

Next Post

SP मोनिका सैन सांडेराव सुमेरपूर गुड़ा एंदला थानों का किया औचक निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश

Next Post

SP मोनिका सैन सांडेराव सुमेरपूर गुड़ा एंदला थानों का किया औचक निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page