PALI SIROHI ONLINE
पिंडवाड़ा-संतोष गेहलोत के पुनः bjp मण्डल अध्यक्ष बनने किया स्वागत सत्कार।
पिंडवाड़ा नगर में भारतीय जनता पार्टी द्वारा संतोष गेहलोत के पुनः भाजपा नगर अध्यक्ष बनाये जाने पर पिंडवाड़ा भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत सत्कार किया गया। घाँचीवाडा स्थित द्वारिकाधीश मंदिर प्रांगण में मण्डल अध्यक्ष संतोष गेहलोत ने भगवान द्वारिकाधीश का आशीर्वाद लेकर पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा माला,दुपट्टा एवम् शोल पहनाकर सत्कार किया।
इस दौरान मण्डल अध्यक्ष ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी द्वारा जो भरोसा उन पर पर जताया गया हैं। उस पर शत प्रतिशत खरा उतरूँगा व हर समय नगर की जनता एवम् पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं के लिए तत्पर रहूँगा।
इस अवसर पर मण्डल उपाध्यक्ष कमलेश पुरोहित,लतीफ़ ख़ान,शंकर हीरागर, महेंद्र सिंह डाबी,महामंत्री हितेश रावल,त्रिलोक प्रजापत,तगाराम परमार,ज़िला सोशल मीडिया सदस्य कल्पेश सोनी,व्यापार मंडल अध्यक्ष अशोक रावल,मंत्री सुशील प्रजापत,पुर्व महामंत्री रमेश चौहान,हनीष रावल, नुरल हयात, सुरेंद् सिंह, शैलसिंह, सोमेश् परमार,पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष भँवर पटेल,युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष शक्तिपाल सिंह,लवजी,पंकज अग्रवाल,चंपालाल भाटी, छगन परमार, विजय राज , रामाराम,शंकरलाल घाँची , रमेश सेजारा, सुरेश भाटी, भुबाराम देवासी, नरेश प्रजापत,सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।