• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

पाली-भतीजी का बर्थडे मनाकर लौट रही बुआ की मौतः सिर फटने से गई जान, बाइक सवार पति का पैर फ्रैक्चर

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
October 8, 2026
in Local
0
पाली-भतीजी का बर्थडे मनाकर लौट रही बुआ की मौतः सिर फटने से गई जान, बाइक सवार पति का पैर फ्रैक्चर

PALI SIROHI ONLINE

पाली-पाली में भतीजी का बर्थडे मनाकर पति के साथ लौट रही महिला की सड़क हादसे में मौत हो गई। अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। महिला के सिर में गंभीर चोट लगी, जबकि उनके पति के पैर में फ्रैक्चर हो गया। दोनों को इलाज के लिए पाली के बांगड़ हॉस्पिटल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। हादसा गुरुवार सुबह करीब 7.30 बजे खिंवाड़ा थाना क्षेत्र में डायलना कलां प्याऊ के पास हुआ।भतीजे का बर्थडे मनाकर पति के साथ निकली थी

जानकारी के अनुसार, पनौता गांव निवासी रतन देवी (32) पत्नी गोविंदराम बुधवार को अपने भाई के बुलाने पर नाडोल गई थी। भतीजे का बर्थ-डे मनाने के बाद गुरुवार सुबह वह पति गोविंदराम के साथ बाइक से वापस घर आ रही थी।

अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर

डायलना कलां प्याऊ के पास तेज रफ्तार से आए अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद दोनों सड़क पर गिर गए। हादसे में रतन देवी के सिर में गंभीर चोट लगी, जबकि गोविंदराम के पैर में फ्रैक्चर हो गया।

दोनों को इलाज के लिए पाली के बांगड़ हॉस्पिटल लाया गया। जांच के बाद डॉक्टरों ने रतन देवी को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को बांगड़ हॉस्पिटल की मॉर्च्यूरी में रखवाया है, जबकि घायल गोविंदराम का उपचार जारी है।

हादसे की जानकारी मिलने पर रतन देवी के पीहर और ससुराल पक्ष के लोग बांगड़ हॉस्पिटल पहुंचे। मिला की करीब 10 साल पहले शादी हुई थी, लेकिन कोई संतान नहीं है।

Previous Post

पंचायत चुनाव: नामांकन के दौरान रैली पर रोक, वाहनों की संख्या निर्धारित

Next Post

भीनमाल में 10 दिन बंद रहेंगी मांस-मछली की दुकानें: नवरात्रि पर्व के चलते नगरपालिका ने जारी किए निर्देश, उल्लंघन पर होगी कार्रवाई

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page