PALI SIROHI ONLINE
पाली-पंचायत चुनाव के पहले चरण के चुनाव को लेकर आवेदन लेने की प्रकिया गुरुवार से शुरू कर दी गई है। पाली कलेक्ट्रेट परिसर में आवेदन लिए जा रहे है। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस तैनात की गई है। पहले चरण में जिले के सोजत, रानी, सुमेरपुर, बगड़ नगर और मारवाड़ जंक्शन पंचायत के चुनाव होंगे। पहले चरण के लिए 13 अक्टूबर तक आवेदन लिए जाएंगे। नामों की जांच 14 अक्टूबर से शुरू होगी। 15 अक्टूबर की दोपहर 3 बजे तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। इसी दिन दोपहर बाद चुनाव चिन्ह का आवंटन किय जाएगा।पहले चरण में अब जिला परिषद, पंचायत समिति सदस्य की वोटिंग 22 अक्टूबर, पंच-सरपंच की वोटिंग 24 अक्टूबर को होगी।पहले चरण के चुनाव के लिए बनाए 642 पोलिंग बूथ
पहले चरण के मतदान के लिए जिले भर में 642 पोलिंग बूथ बनाए गए है। जिला परिषद के 18 वार्ड, पंचायत समिति के 95 वार्ड, 157 ग्राम पंचायतें और उनके 1513 वार्डो के लिए चुनाव होंगे।दूसरे चरण के लिए बनाए 528 बूथ
दूसरे चरण में देसूरी, बाली, पाली व रोहट पंचायत समितियों में जिला परिषद के 15 वार्ड, पंचायत समिति सदस्य के 84 वार्ड, 146 ग्राम पंचायतें, 1418 वार्ड पंचों के चुनाव होंगे। इसको लेकर 528 बूथ बनाए गए है।
जिले भर में होंगे 33 जिला परिषद सदस्यों के चुनाव
दोनों चरणों में पाली जिले के 33 जिला परिषद सदस्य, 179 पंचायत समिति सदस्य, 303 सरपंच व 2931 वार्ड पंचों के चुनाव होंगे। इसको लेकर जिले भर में 1170 बूथ बनाए गए है।





