PALI SIROHI ONLINE
आबूरोड, सिरोही-आबूरोड नगर पालिका के वार्ड संख्या 30 में स्थायी राशन दुकान चलाने की मांग की गई है। पार्षद अमित कुमार सम्बारिया ने इस संबंध में एसडीएम रामस्वरूप जौहर को एक ज्ञापन सौंपा। इसमें वार्डवासियों की समस्या बताते हुए राशन दुकान को वार्ड में ही संचालित करने का आग्रह किया गया।
दुकान दूर होने से उपभोक्ताओं को परेशानी
पार्षद सम्बारिया ने बताया- अभी वार्ड 30 के उपभोक्ताओं के लिए राशन की दुकान वार्ड से काफी दूर अस्थायी रूप से चलरही है। इससे बुजुर्गों, महिलाओं और जरूरतमंद परिवारों को राशन लेने के लिए लंबी दूरी तय करनी पड़ रही है। कई लोगों को समय पर राशन लेने में भी परेशानी हो रही है।
वार्ड में स्थायी दुकान शुरू कराने की मांग
उन्होंने कहा कि लोगों की सुविधा के लिए राशन की स्थायी दुकान वार्ड संख्या 30 में ही होनी चाहिए। इससे पात्र उपभोक्ताओं को अपने घर के पास ही उचित मूल्य पर राशन मिल सकेगा।
ज्ञापन में एसडीएम से अनुरोध किया गया है कि संबंधित विभाग को निर्देश जारी कर राशन की दुकान को वार्ड 30 में स्थायी रूप से चलाया जाए। इससे वार्डवासियों की परेशानी दूर होगी।





