PALI SIROHI ONLINE
खीमाराम मेवाडा
युवाओं में बढ़ते नशे की प्रवृत्ति और उसके दुष्प्रभावों के प्रति किया जागरूक
तखतगढ़ 8 अकटुबर (खीमाराम मेवाडा) तखतगढ कस्बे के पुराना बेदाना मार्ग स्थित संघवी केसरी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में गुरुवार को राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के द्वितीय एक दिवसीय शिविर का समापन हुआ।
शिविर का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य गजेन्द्र सिंह तंवर ने मां सरस्वती की तस्वीर पर माल्यार्पण कर किया। उद्घाटन सत्र में प्रधानाचार्य गजेन्द्र सिंह तंवर एवं बृजेश सिंह यादव ने स्वयंसेवकों को सम्बोधित करते हुए युवाओं में बढ़ते नशे की प्रवृत्ति और उसके दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया तथा उन्हें सामाजिक कुरीतियों से दूर रहने का संदेश दिया।
शिविर का संचालन कार्यक्रम अधिकारी प्रदीप कुमार ढाका के नेतृत्व में किया गया। मध्यांतर के दौरान सभी स्वयंसेवकों के लिए अल्पाहार की व्यवस्था की गई। इसके पश्चात स्वयंसेवकों ने विद्यालय परिसर में उत्साहपूर्वक श्रमदान कर स्वच्छता का संदेश दिया। शिविर के दूसरे सत्र में स्वयंसेवकों के लिए विभिन्न खेलकूद गतिविधियों का आयोजन किया गया, जिसमें सभी ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
शिविर को सफल बनाने में श्री भगवत सिंह, प्रीतम कुमार एवं तलसाराम का विशेष व सराहनीय योगदान रहा। इस अवसर पर बृजेश सिंह और दलवीर सिंह भी उपस्थित रहे।






