PALI SIROHI ONLINE
मेष : शुभ अंक… शुभ रंग… पीला व्यस्तता के कारण परिवार पर ध्यान नहीं दे पाएंगे। पारिवारिक विवाद का समाधान संभव है। प्रियजन से मुलाकात खुशी देगी। नए सौदे हाथ आने से अच्छा लाभ कमाएंगे।
वृष : शुभ अंक… शुभ रंग… नारंगी सामाजिक जीवन में मान- सम्मान बढ़ेगा। दुविधा की स्थिति आगे बढ़ने में बाधक हो सकती है। राजकीय समस्या का समाधान संभव है। आय के स्त्रोत बढ़ेंगे।
मिथुन : शुभ अंक… शुभ रंग… जामुनीः वैचारिक गतिरोध दूर होने से राहत मिलेगी। बिखरे कायों को समेटने में परिवार का सहयोग मिलेगा। जिद में आकर अपना नुकसान कर लेंगे। धैर्य बनाए रखें।
कर्क : शुभ अंक…..7 शुभ रंग… लाल: नए संपर्क प्रगति में सहायक रहेंगे। आत्मविश्वास से काम की शुरुआत करें। समय पर काम नहीं होने से नुकसान की आशंका है। धार्मिक आयोजन प्रसन्नतादायी रहेंगे।
सिंह : शुभ अंक….2 शुभ रंग… नीला बातचीत में नरमी बरतें, संबंध सुधरेंगे। धार्मिक यात्रा की रूपरेखा बन सकती है। बड़े-बुजुर्गों की मदद से समस्या का समाधान निकाल लेंगे। विवाद से बचें।
कन्या : शुभ अंक… शुभ रंग…गुलाबी : समय के साथ कार्यशैली में बदलाव कर अच्छा लाभ कमा सकते हैं। दिखावे के चलते कर्ज लेना पड़ सकता है। जल्दबाजी में लिए फैसले बदलने पड़ेंगे।
तुला : शुभ अंक…3 शुभ रंग… हरा चुप रहने से लोग आपको गलत समझ सकते हैं। कार्य क्षेत्र में परिणाम की चिंता किए बिना आगे बढ़ें, सफलता मिलेगी। सामाजिक कार्यक्रमों में शामिल होंगे।
वृश्चिक : शुभ अंक… शुभ रंग… कालाः स्वास्थ्य में उतार- चढ़ाव बना रहेगा। रुके हुए कार्यों में गति आएगी। नए संपकों का लाभ मिलेगा। राजकीय यात्रा हो सकती है। विरोधी परास्त होंगे।
धनु : शुभ अंक…4 शुभ रंग… भूरा अधिकारियों से गतिरोध संभव है। मामूली बात को लेकर बड़ा विवाद हो सकता है। आपका रूखा व्यवहार मित्रों को अखर सकता है। आय में बढ़ोतरी संभव है।
मकर : शुभ अंक… शुभ रंग… स्लेटी मेहनत का भरपूर लाभ मिलेगा। प्रॉपर्टी में निवेश के आसार हैं। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता की संभावना है। मेहमानों की आवाजाही बनी रहेगी। दुविधा दूर होगी।
कुंभ: शुभ अंक… शुभ रंग… आसमानी : विरोधी अपनी चालों में फंसाने का प्रयास करेंगे। छोटी-छोटी जरूरत के लिए दूसरों पर आश्रित रहना पड़ सकता है। कानूनी मामले सुलझा सकते हैं।
मीन : शुभ अंक… शुभ रंग… सफेद भय की स्थिति से छुटकारा मिलेगा। कार्यस्थल पर अधिकारों के लिए संघर्ष करना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में व्यावहारिक निर्णय लें। राजकीय मामले सुलझेंगे।