• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

घाणेराव-सरकारी विद्यालयों में नामांकन व शिक्षा में गुणवत्ता बढ़ाने के लिए नवाचार करें – विद्यायक राणावत

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
March 28, 2026
in Local
0
घाणेराव-सरकारी विद्यालयों में नामांकन व शिक्षा में गुणवत्ता बढ़ाने के लिए नवाचार करें – विद्यायक राणावत

PALI SIROHI ONLINE

सरकारी विद्यालयों में नामांकन व शिक्षा में गुणवत्ता बढ़ाने के लिए विद्यालयों  में संस्था प्रधान नवाचार करें – राणावत
बाली। देसूरी उपखण्ड के घाणेराव  सरकारी विद्यालयों में नामांकन व शिक्षा में गुणवत्ता बढ़ाने के लिए विद्यालयों में संस्था प्रधान नवाचार करें। उक्त उद्गार पूर्व ऊर्जा मंत्री व विधायक पुष्पेंद्रसिंह राणावत ने निकटवर्ती तनोट माता मंदिर परिसर गुड़ा जाटान में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गुड़ा जाटान के तत्वावधान में आयोजित सत्रांत वाक्पीठ के समापन समारोह में व्यक्त किए।

विधायक राणावत ने  सरकार की लाभकारी योजनाओं की जानकारी अभिभावकों को देने व भारतीय ज्ञान परंपरा के आलोक में हम अपने विद्यालय में शैक्षिक सहशैक्षणिक गतिविधियों का संचालन कर उसे उत्कृष्टता का केंद्र बनाएं। समाजसेवी विक्रम सिंह ईंदा, मुख्य ब्लाक शिक्षा अधिकारी देसूरी मोहनलाल बलाई व अतिरिक्त मुख्य ब्लाक शिक्षा अधिकारी देसूरी विजयसिह माली ने भी विचार व्यक्त किए। समापन समारोह की अध्यक्षता उम्मेद राम पालीवाल ने की।

सरस्वती पूजन से प्रारंभ हुए इस समापन समारोह में सर्वप्रथम मुख्य ब्लाक शिक्षा अधिकारी देसूरी मोहनलाल बलाई, अतिरिक्त मुख्य ब्लाक शिक्षा अधिकारी देसूरी विजयसिह माली,वाक्पीठ अध्यक्ष उम्मेदराम पालीवाल व सचिव तुलसाराम बोगरेचा के नेतृत्व में अतिथियों का स्वागत किया गया। वाक्पीठ में मोहम्मद रफीक सहित वार्ताएं प्रस्तुत करने वाले सभी वार्ताकारों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर देसूरी प्रधानाचार्य जगदीश ने सत्रारंभ वाक्पीठ करवाने का जिम्मा लिया इस पर वाक्पीठ कार्यकारिणी व मुख्य ब्लाक शिक्षा अधिकारी देसूरी मोहनलाल बलाई व अतिरिक्त मुख्य ब्लाक शिक्षा अधिकारी देसूरी विजयसिह माली द्वारा उनका अभिनंदन किया गया

।इस अवसर पर भामाशाह बाबूलाल प्रजापत, मोटाराम,भूताराम, रुपाराम, सोहनलाल, जयेश भाई, सुरेश कुमार व फगाराम का बाहुमान किया गया।वाक्पीठ सचिव तुलसाराम बोगरेचा ने आभार व्यक्त किया।मंच संचालन श्रवणपुरी गोस्वामी ने किया।

जैलेश चौधरी, हरीश बावल, नारायण लाल, प्रवीण मालवीय,राजेश कुमार व स्काउटस  ने व्यवस्था संभाली।इस अवसर पर डॉ परीक्षित राजपुरोहित , मोटाराम समेत कई ग्रामीण व शंकर लाल माली, नैनाराम पचार, महेंद्र देवपाल, स्नेहलता गोस्वामी, मीठालाल बोराणा, चुन्नीलाल चौधरी, चन्दन सिंह राजपुरोहित समेत ब्लाक के सभी संस्था प्रधान उपस्थित रहे।

इस वाक्पीठ में देसूरी ब्लाक के सभी उच्च माध्यमिक विद्यालयों के संस्था प्रधानों ने भाग लिया।
उल्लेखनीय है कि शिक्षा विभाग द्वारा संस्था प्रधानों के क्षमता संवर्धन के लिए प्रतिवर्ष दो बार सत्रारंभ व सत्रांत वाक्पीठ का आयोजन किया जाता है।

Previous Post

रानी-श्री नामदेव छीपा समाज रानी परिक्षेत्र का द्वितीय स्नेह मिलन समारोह

Next Post

CM की एलपीजी आपूर्ति को लेकर बैठक, कालाबाजारी एवं ओवरप्राइसिंग पर प्राथमिकी दर्ज कर लाइसेंस करे निरस्त, कलेक्टर जुड़े V C से

Next Post
CM की एलपीजी आपूर्ति को लेकर बैठक, कालाबाजारी एवं ओवरप्राइसिंग पर प्राथमिकी दर्ज कर लाइसेंस करे निरस्त, कलेक्टर जुड़े V C से

CM की एलपीजी आपूर्ति को लेकर बैठक, कालाबाजारी एवं ओवरप्राइसिंग पर प्राथमिकी दर्ज कर लाइसेंस करे निरस्त, कलेक्टर जुड़े V C से

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page