PALI SIROHI ONLINE
पाली-जिला पुलिस अधीक्षक महोदय चूनाराम जाट आईपीएस जिला पाली के निर्देशानुसार व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पाली विपिन शर्मा एवं रतनाराम देवासी उप अधीक्षक पुलिस वृत पाली ग्रामीण के निकट सुपरवीजन में पुलिस मुख्यालय द्वारा चलाये अवैध मादक पदार्थों की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के मध्यनजर राजेन्द्रसिंह उ.नि. थानाधिकारी पुलिस थाना जैतपुर मय टीम द्वारा अवैध मादक पदार्थ 20.620 किलोग्राम डोडा पोस्त बरामद कर एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर प्रकरण दर्ज कर आरोपी से अवैध डोडा पोस्त खरीद फरोख्त एवं अन्य संलिप्त आरोपियो के बारे मे अनुसंधान एवं पूछताछ जारी है।
गिरफ्तार सुदा का विवरण:-
1. भागीरथ उर्फ पप्पूराम उम्र 50 साल निवासी विश्नोईयों की ढ़ाणी पाती पुलिस थाना जैतपुर जिला पाली (राज.)
> कार्यवाही टीम
1. राजेन्द्र सिह उनि पुलिस थाना जैतपुर जिला पाली।
2. रामसिंह कानि 1317 पुलिस थाना जैतपुर जिला पाली।
3. राकेश कानि. 1308 पुलिस थाना जैतपुर जिला पाली।
4. दिलीप कानि. 1156 पुलिस थाना जैतुपर जिला पाली।
5. हरिराम कानि. ड्रा. 556 पुलिस थाना जैतपुर जिला पाली।