PALI SIROHI ONLINE
आबूरोड-आबूरोड के सदर थाने में तैनात पुलिस कांस्टेबल अनिरुद्ध सिंह ने जैसलमेर जिले के मोहनगढ़ थाना अंतर्गत नहर में कूद आत्महत्या कर ली। आत्महत्या से कुछ मिनट पहले वीडियो बनाकर परिचितोंको भेजा।
वीडियो में ससुराल पक्ष द्वारा पिछले लम्बे समय से प्रताड़ित करने का आरोप लगाया। बाड़मेर के इंद्रा कॉलोनी निवासी पुलिस कांस्टेबल अनिरुद्ध सिंह 3 अक्टूबर को 6 दिन की छुट्टी लेकर निकला था। उसकी कार मंगलवार सुबह जैसलमेर के मोहनगढ़ थाना अंतर्गत नहर के पास मिली। कार के पासआईडी कार्ड, जूते और मोबाइल देखकर मोहनगढ़ थाना पुलिस ने आबूरोड के सदर के सीआई प्रदीप डांगा से संपर्क किया। नहर से शव निकाल कर परिजनों को सूचना दी। से सम्पर्क किया उन्होंने बताया कि कांस्टेबल अनिरुद्ध सिंह 3 अक्टूबर से 8 अक्टूबर तक छुट्टी पर है। पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सुपुर्द किया है और वीडियो के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।
बताया गया कि अनिरुद्ध सिंह के 11 साल का बेटा है। कुछ वर्ष पहले पत्नी आबूरोड में अनिरुद्ध के साथ रहती थी। यहां भी दोनों के विवाद होता रहता था। “मैं अनिरुद्ध सिंह सोढा, कांस्टेबल, पुलिस थाना आबूरोड सदर, जिला सिरोही। मैं पिछले कई सालों से अपने ससुराल पक्ष से परेशान हूं। यहां तक कहा गया कि तू मर जा। मैं जीवित हूं क्योंकि मां-बाप बुजुर्ग हैं। मेरी पत्नी राजलक्ष्मी, मेरे ससुर नरपत सिंह, मेरे साले खुशाल सिंह, लक्ष्मण सिंह, मेरी सास विनोद कंवर और मेरे साले लक्ष्मण सिंह के ससुर महेंद्र सिंह झाला और उसके लड़के ने मुझे प्रताड़ित किया है।
महेंद्र सिंह झाला ने तो मुझे अपने नाथद्वारा होटल में बुलाकर मेरे साथ में इतनी बदतमीजी और होटल बंद कर दी और मुझे मारने की कोशिश की। मैं वहां से हाथ जोड़ कर निकला। उन्होंने कहा कि तू मर, हमारे रास्ते से हट। तू नहीं मरेगा तो तेरे परिवार के खिलाफ झूठे मुकदमे करवाएंगे, तेरे खिलाफ तेरे पूरे परिवार को जेल में डालेंगे। मेरे मां-बाप बुजुर्ग हो गए, उनका क्या होगा? लेकिन अब मैं सहन करने की स्थिति में नहीं हूं और मैं आत्महत्या कर रहा हूं। मेरी आत्महत्या के जिम्मेदार हैं- नरपत सिंह उनकी पुत्री राजलक्ष्मी कंवर उनकी पत्नी विनोद कंवर उनके पुत्र मण सिंह उनके खुशालपत्नी विनोद कंवर उनके पुत्र लक्ष्मण सिंह उनके पुत्र खुशाल सिंह उनके संबंधी महेंद्र सिंह झाला और महेंद्र सिंह झाला के पुत्र। मेरे मरने के बाद मेरे मां-बाप को परेशान नहीं करें। इन्होंने मुझे इतना प्रताड़ित कर दिया है कि अब मेरे पास कोई रास्ता नहीं है और मैं आत्महत्या कर रहा हूं। ( आखिरी वीडियो के अंश)





