PALI SIROHI ONLINE
मैष;शुभ अंक 2, शुभ रंग हरा: आज प्रसन्नतादायी समाचार मिलेंगे, लेकिन अधिक खर्च और भावुकता में लिए फैसले परेशान कर सकते हैं। पारिवारिक आयोजनों से खुशी मिलेगी। आय में बढ़ोतरी संभव है। शांत रहें।
वृष शुभ अंक 8, शुभ रंग काला मन की उलझन दूर होगी। युवाओं को नौकरी के लिए भटकना पड़ सकता है। दांपत्य संबंधों में खींचतान बढ़ सकती है। कार्यस्थल पर नए अधिकार मिलने से वर्चस्व बढ़ेगा।
मिथुन;शुभ अंक 4, शुभ रंग सफेद : स्के काम आसानी से पूरे होंगे। बातचीत से समस्या हल हो सकती है। साझेदारी टूटने का मलाल रहेगा। व्यापारिक योजनाओं में निवेश के नए अवसर मिलेंगे। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता संभव है।
कर्क;शुभ अंक 7, शुभ रंग आसमानी पुरानी परेशानियों से कुछ हद तक राहत मिलेगी। पारिवारिक जीवन में टकराव की स्थिति बनी रहेगी। कार्यस्थल पर लेनदेन को लेकर संदेह हो सकता है। व्यापारिक सौदे लाभदायक रहेंगे।
सिंह;शुभ अंक 3, शुभ रंग नारंगी : तनाव और आलस्य से छुटकारा मिलेगा। भाग्योदय और नए संपकों के अवसर मिलेंगे। कारोबारी सौदे हाथ में आने से लाभ संभव है। मनपसंद काम मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। आस्था बढ़ेगी।
कन्या;शुभ अंक 6, शुभ रंग नीला : भाग्योदय के अवसर मिलेंगे। प्रॉपर्टी में निवेश के शानदार परिणाम मिलेंगे। आप विरोधियों को अपने पक्ष में करने में सफल रहेंगे। अधिकारियों से मेलजोल का लाभ मिलने की उम्मीद है।
तुला;शुभ अंक 2, शुभ रंग गुलाबी : खुद को बेहतर साबित करने की कोशिश करेंगे। कानूनी मामलों में पक्ष मजबूत होगा। नए सौदों से लाभमिलेगा। मांगलिक खर्च की संभावना है। संबंधों को सुधारने के लिए बातचीत में नरमी रखें।
वृश्चिक;शुभ अंक 5, शुभ रंग पीला राजकीय मामलों में पक्ष मजबूत होगा। व्यापार विस्तार संभव है। अधूरे काम पूरे करने में सफल रहेंगे। मेहमानों की आवाजाही रहेगी, लेकिन मित्रों से किया वादा टूटने से मन दुखी हो सकता है।
धनु;शुभ अंक 1, शुभ रंग काला : वैवाहिक चर्चाओं में चल रहा गतिरोध दूर होगा। मन में अनहोनी की आशंका बनी रहेगी। विरोधियों को अपनी बात समझाने में कामयाब रहेंगे, लेकिन अचानक आई समस्याएं परेशान कर सकती हैं।
मकर;शुभ अंक 4, शुभ रंग लाल: पारिवारिक समस्याओं का समाधान होगा। राह की मुश्किलें मित्रों के सहयोग से दूर होंगी। अटका धन वसूल कर लेंगे। भय की स्थिति से छुटकारा मिलेगा। व्यर्थ के कामों में धन खर्च संभव है।
कुंभ:शुभ अंक १, शुभ रंग भूराः नए संपकों से फायदा मिलेगा। आय में बढ़ोतरी की संभावना है। समय पर सहयोग नहीं मिलने से काम बीच में छोड़ना पड़ सकता है। सामूहिक कामों में बुजुर्गों की सलाह लाभदायक हो सकती है।
मीन-शुभ अंक 3, शुभ रंग स्लेटी: सामाजिक जीवन में मान-सम्मान बना रहेगा। नए सौदों की शुरुआत में परेशानी संभव है करीबी लोगों के व्यवहार से मन दुखी हो सकता है। खानपान में लापरवाही से सेहत बिगड़ सकती है।





