PALI SIROHI ONLINE
मेष : शुभ अंक… शुभ रंग… सफेद : मित्रों के सुझावों पर ध्यान दें। विवादित मामलों को सुलझाने में परिवार का सहयोग मिलेगा। दबाव में फैसले लेना मुश्किल हो सकता है। दाम्पत्य संबंध मजबूत होंगे।
वृष : शुभ अंक….5 शुभ रंग… गुलाबी काम में अनुशासन बनाए रखने के लिए कठोर कदम उठाने होंगे। मित्रों का आगे बढ़कर सहयोग करेंगे। प्रियजन का साथ प्रगति में सहायक हो सकता है।
मिथुन :शुभ अंक… शुभ रंग-भूराः बिना बात उलझने से करीबी रिश्तों में दरार पड़ सकती है। धन कमाने का कोई भी अवसर हाथ से जाने नहीं देंगे। कार्यस्थल की व्यवस्था सुधारने में परेशानी होगी।
कर्क : शुभ अंक….6 शुभ रंग… आसमानी लोग आपके काम में कमियां निकालने की कोशिश करेंगे। मेहमानों की आवाजाही बनी रहेगी। साझेदारी में नई योजना शुरू करने का मन बनेगा। शांत रहें।
सिंह : शुभ अंक….3 शुभ रंग… बैंगनी लोग भ्रमित करने की कोशिश करेंगे। यात्रा में लाभदायी सौदे हाथ आ सकते हैं। सुख- समृद्धि में बढ़ोतरी संभव है। खर्चे पूरे करने के लिए उधार लेना पड़ेगा।
कन्या : शुभ अंक….4 शुभ रंग… हरा: आपको योजना में बदलाव करना पड़ सकता है। सफलता के लिए संघर्ष करना पड़ेगा। रिश्तों में चल रही कड़वाहट से छुटकारा मिलेगा। यात्रा टालना बेहतर है।
तुला : शुभ अंक… 4 शुभ रंग… पीला : दूसरों की आलोचना करने से बचें, संबंध सुधरेंगे। कार्यक्षेत्र में आपको नई पहचान मिलेगी। महत्वपूर्ण कामों के लिए अपेक्षित सुविधा मिलना मुश्किल है।
वृश्चिक : शुभ अंक… शुभ रंग… हरा: परिणय चर्चाओं में सफलता मिलने के आसार हैं। आप आगे बढ़कर लोगों का सहयोग करेंगे। कार्यस्थल पर उथलपुथल की स्थिति बनी रहेगी। यात्रा संभव है।
धनु : शुभ अंक….7 शुभ रंग… फिरोजी दबाव के बावजूद आप पक्षपात के बिना निर्णय लेंगे। प्रॉपर्टी संबंधी विवाद सुलझने की उम्मीद है। कार्यस्थल पर परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
मकर : शुभ अंक… शुभ रंग… काला: विद्यार्थी सही दिशा में प्रयास करें, तो सफलता मिल सकती है। मनचाहा काम मिलने से आप पूरे मनोयोग से काम करेंगे। राजकीय मामले पक्ष में हल होंगे।
कुंभ : शुभ अंक…3 शुभ रंग…पीला : नए लोगों से संपर्क आपके काम में निखार ला सकता है। मेहनत का पूरा लाभ मिलेगा। नई योजनाओं की शुरुआत में अच्छी सफलता मिल सकती है।
मीन : शुभ अंक… शुभ रंग… लाल बाहरी दबाव के चलते समझौता करना पड़ सकता है। विवादास्पद मामलों को टालना भारी पड़ेगा। युवाओं को कॅरियर में समझौते करने पड़ सकते हैं।