PALI SIROHI ONLINE
पाली-मतदान के प्रति जागरूकता का संदेश लेकर गांवों में निकली विद्यार्थियों की रैली
हाथों में तख्तियां लेकर ग्रामीणों को किया मतदान के लिए प्रेरित, निष्पक्ष एवं निर्भीक मतदान की दिलाई शपथ।
पाली 6 अक्टूबर। पंचायती राज आम चुनाव को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देशानुसार मंगलवार को पाली निर्वाचन क्षेत्र में मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया। निर्वाचन साक्षरता क्लब (ईएलसी) के माध्यम से विभिन्न ग्राम पंचायतों में स्कूली विद्यार्थियों ने मतदाता जागरूकता रैली निकालकर ग्रामीणों को मतदान के प्रति जागरूक किया। विद्यार्थियों ने हाथों में मतदान संबंधी संदेश लिखी तख्तियां लेकर ग्रामीणों से लोकतंत्र के पर्व में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।
निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं उपखंड अधिकारी पाली विमलेन्द्र सिंह राणावत ने बताया कि पंचायती राज आम चुनाव के मद्देनजर मतदाता जागरूकता गतिविधियों को गति दी जा रही है। इसी क्रम में विभिन्न विद्यालयों में ईएलसी के माध्यम से जागरूकता रैलियां निकाली गईं। विद्यार्थियों ने ग्रामीण क्षेत्रों में भ्रमण कर मतदाताओं को मतदान के महत्व की जानकारी दी तथा निष्पक्ष, निर्भीक एवं बिना किसी प्रलोभन के मतदान करने का संकल्प दिलाया।
इन स्थानो पर हुआ जागरूकता कार्यक्रम -राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय साली में प्रधानाचार्य अनिल नामा, डेण्डा में प्रधानाचार्य प्रीति सामौर, बालिया बालिका में प्रधानाचार्य सुनील कुमार शर्मा, टेवाली में प्रधानाचार्य भंवर सिंह कुम्पावत, गुड़ा एन्दला में प्रधानाचार्य मोहनलाल भाटी, सोडावास में प्रधानाचार्य हितेश रामावत, कूरना में प्रधानाचार्य ललित कुमार शर्मा, गोदावास में प्रधानाचार्य प्रवीण चौहान, हेमावास में प्रधानाचार्य अश्विनी दीप्पन, सोनाईमांझी में प्रधानाचार्य शिवराम, ठाकुरला में प्रधानाचार्य नीलम जाजू तथा रूपावास में प्रधानाचार्य नीतू जालवाल के सानिध्य में मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई। रैली के दौरान विद्यार्थियों ने ग्रामीणों को मतदान के अधिकार के प्रति जागरूक करते हुए लोकतंत्र को मजबूत बनाने में प्रत्येक मत की भूमिका के बारे में संदेश दिया। ग्रामीणों से आगामी चुनाव में अनिवार्य रूप से मतदान करने तथा अन्य मतदाताओं को भी मतदान के लिए प्रेरित करने की अपील की गई।
ये रहे मौजूद – जागरूकता कार्यक्रम के दौरान मीडिया प्रभारी विक्रम सिंह परिहार, सहायक प्रभारी अभिषेक चर्तुवेदी, दिलीप कुमार पटेल, रोहित दाधीच, मदनलाल, कैलाश गढ़वानी, पृथ्वी सिंह, पूर्णिमा दवे, जितेन्द्र सिंह, ईश्वर सिंह, महेश कुमार, देवाराम, अंजली, भावना, प्रतिमा सिन्हा, भरत रामावत, महेन्द्र कुमार, चम्पालाल, धनराज डाबी, अल्का कच्छवाह सहित विद्यालयों के शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं विद्यार्थी मौजूद रहे।





