• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

पंचायती राज चुनाव की तारीखों में बदलावः धनतेरस के दिन नहीं होगी वोटिंग, पहले, पंच-सरपंच के चुनाव का नया शेड्यूल

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
October 6, 2026
in Local
0

PALI SIROHI ONLINE

पाली-राज्य निर्वाचन आयोग ने पंचायती राज चुनाव में बदलाव किया है। पहले, दूसरे और तीसरे चरण में वोटिंग पहले के कार्यक्रम से एक दिन पहले शेड्यूल की गई है।

पहले चरण में अब जिला परिषद, पंचायत समिति सदस्य की वोटिंग 22 अक्टूबर, पंच-सरपंच की वोटिंग 24 अक्टूबर को होगी।

दूसरे चरण में जिला परिषद सदस्य की वोटिंग 28 अक्टूबर,-पंच सरपंच की वोटिंग 30 अक्टूबर को होगी।

पहले यह शेड्यूल हुआ था जारी

पाली के मारवाड़ जंक्शन, सोजत, बगड़ी, सुमेरपुर, रानी पंचायत के जिला परिषद और पंचायत समिति मैंबर पद के लिए मतदान 23 अक्टूबर को और पंच के लिए मतदान 25 अक्टूबर को निर्धारित किए थे। जो की अब 22 अक्टूबर और 24 अक्टूबर को होंगे।

इसी तरह बाली, देसूरी, पाली, रोहट पंचायत समिति के जिला परिषद और पंचायत समिति मैंबर के मतदान 29 अक्टूबर को और पंच और सरपंच के मतदान 31 अक्टूबर को निर्धारित किए थे। जो की अब 28 अक्टूबर और 30 अक्टूबर को होंगे।

पाली जिले में 9 पंचायत समितियां, 303 ग्राम पंचायतें

पाली जिले के 9 पंचायत समितियों, 303 ग्राम पंचायतों के चुनाव पहले और द्वितीय चरण में होंगे। मतगणना के बाद जिला प्रमुख और प्रधान पद के लिए वोटिंग होगी। सरपंच और वार्ड पंच के लिए बैलेट पेपर से मतदान होगा। वहीं जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्य के लिए मतदान EVM मशीन से होगा। पाली जिले के 10 लाख 93 हजार 16 वोटर अपना मतदान कर ग्रामीण सरकार बनाएंगे।

Previous Post

पाली-नाबालिग से रेप कर प्रेग्नेंट करने वाले को उम्रकैदःपॉक्सो कोर्ट ने सुनाया फैसला; दोस्ती के जाल में फंसाकर घर से भगाया था

Next Post

राजस्थान ग्रामीण बैंक बांकली व भारतीय रिज़र्व बैंक के तत्वावधान में एसबीआई बैंक द्वारा संचालित क्रिसिल फाउंडेशन के नेतृत्व में बीमा राशि नॉमिनी को मिली

Next Post

राजस्थान ग्रामीण बैंक बांकली व भारतीय रिज़र्व बैंक के तत्वावधान में एसबीआई बैंक द्वारा संचालित क्रिसिल फाउंडेशन के नेतृत्व में बीमा राशि नॉमिनी को मिली

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page