PALI SIROHI ONLINE
सिरोही-सिरोही के रामझरोखा मंदिर के पुजारी शिवम दास महाराज ने अपनी जान को खतरा बताते हुए सुरक्षा की मांग की है। उन्होंने कलेक्टर और एसपी को अलग-अलग ज्ञापन सौंपे हैं। पुजारी ने बताया कि कुछ लोग उनके बारे में गलत बातें फैलाकर अशांति पैदा कर रहे हैं। वे मंदिर परिसर में आकर गाली-गलौज और अभद्र भाषा का इस्तेमाल कर माहौल खराब कर रहे हैं।
उन्होंने जगदीश लोहार, उनकी पत्नी और पंक लोहार से जुड़े व्यक्तियों पर विवाद करने का आरोप लगाया। पुजारी ने आशंका जताई है कि उनके साथ मारपीट या कोई अप्रिय घटना हो सकती है।
इस संबंध में वे पहले भी कोतवाली थाने में सूचना दे चुके हैं। पुजारी ने कहा कि यह आवेदन किसी को बेवजह आरोपी बनाने के लिए नहीं, बल्कि अपनी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए दिया गया है। इस दौरान उनके साथ मंदिर से जुड़े काफी ज्यादा श्रद्धालु मौजूद रहे





