• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

पंचायत समितियों के सदस्यों के निर्वाचन के लिए रिटर्निंग एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
October 5, 2026
in Local
0
पंचायत समितियों के सदस्यों के निर्वाचन के लिए रिटर्निंग एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त

PALI SIROHI ONLINE

पंचायत समितियों के सदस्यों के निर्वाचन के लिए रिटर्निंग एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त

पाली, 05 अक्टूबर। पंचायती राज संस्थाओं के आम चुनाव 2026 के तहत पंचायत समितियों के सदस्यों के निर्वाचन की प्रक्रिया के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला मजिस्ट्रेट, पाली द्वारा जिले की विभिन्न पंचायत समितियों में रिटर्निंग अधिकारी एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त किए गए हैं।

जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ रविन्द्र गोस्वामी ने बताया कि राजस्थान पंचायत राज (निर्वाचन) नियम 1994 के नियम 58(2) के अंतर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए पंचायत समितियों के सदस्यों के निर्वाचन के लिए अधिकारियों की नियुक्ति की गई है। इसके तहत सोजत पंचायत समिति के लिए उपखण्ड अधिकारी एवं उपखण्ड मजिस्ट्रेट, सोजत को रिटर्निंग अधिकारी तथा तहसीलदार, सोजत को सहायक रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त किया गया है। इसी प्रकार बगड़ी पंचायत समिति के लिए उप महानिरीक्षक, पंजीयन एवं मुद्रांक, पाली को रिटर्निंग अधिकारी तथा विशेषाधिकारी जिला निर्वाचन कार्यालय, पाली को सहायक रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त किया गया है।

मारवाड़ जंक्शन पंचायत समिति के लिए उपखण्ड अधिकारी एवं उपखण्ड मजिस्ट्रेट, मारवाड़ जंक्शन तथा तहसीलदार, मारवाड़ जंक्शन, रानी के लिए उपखण्ड अधिकारी एवं उपखण्ड मजिस्ट्रेट, रानी तथा तहसीलदार, रानी, देसूरी के लिए उपखण्ड अधिकारी एवं उपखण्ड मजिस्ट्रेट, देसूरी तथा तहसीलदार, देसूरी, बाली के लिए उपखण्ड अधिकारी एवं उपखण्ड मजिस्ट्रेट, बाली तथा तहसीलदार, बाली, सुमेरपुर के लिए उपखण्ड अधिकारी एवं उपखण्ड मजिस्ट्रेट, सुमेरपुर तथा तहसीलदार, सुमेरपुर, पाली के लिए उपखण्ड अधिकारी एवं उपखण्ड मजिस्ट्रेट, पाली तथा तहसीलदार, पाली एवं रोहट पंचायत समिति के लिए उपखण्ड अधिकारी एवं उपखण्ड मजिस्ट्रेट, रोहट तथा तहसीलदार, रोहट को क्रमशः रिटर्निंग एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त किया गया है।

Previous Post

पंचायतीराज चुनाव में निर्योग्य व्यक्तियों की अद्यतन सूची उपलब्ध कराने के निर्देश

Next Post

सुमेरपुर,सांडेराव,खिंवाड़ा,बगड़ी नगर,नाडोल,सिरियारी को नई 108 एंबुलेंस मिली

Next Post
सुमेरपुर,सांडेराव,खिंवाड़ा,बगड़ी नगर,नाडोल,सिरियारी को नई 108 एंबुलेंस मिली

सुमेरपुर,सांडेराव,खिंवाड़ा,बगड़ी नगर,नाडोल,सिरियारी को नई 108 एंबुलेंस मिली

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page