PALI SIROHI ONLINE
खीमाराम मेवाडा
ग्राम पंचायत बलाना में स्वच्छता अभियान व साइबर ठगी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
तखतगढ 4 अक्टूबर (खीमाराम मेवाडा) सुमेरपुर उपखंड के ग्राम पंचायत बलाना मे आंगनवाड़ी केंद्र नंबर-3 पर सोमवार को स्वच्छता ही सेवा अभियान-2026 एवं साइबर ठगी से बचाव_ को लेकर महिला जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम भारतीय रिजर्व बैंक के तत्वावधान में SBI द्वारा संचालित क्रिसिल फाउंडेशन के द्वारा आयोजित किया गया, जिसमें ब्लॉक को-ऑर्डिनेटर मदन मेघवाल स्वयं आंगनवाड़ी केंद्र पहुंचे।
इस दौरान वे खुद झाड़ू निकालते हुए नजर आए और महिलाओं के साथ मिलकर परिसर की सफाई की।मदन मेघवाल ने कहा कि साइबर ठगी होने पर तुरंत हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें। अपना बैंक खाता नंबर, OTP और पासवर्ड किसी अनजान व्यक्ति को न दें। फर्जी लॉटरी, KYC अपडेट वाले कॉल से सावधान रहें। साथ ही महिलाओं को बैंक खाता, बीमा योजना, अटल पेंशन योजना, सुकन्या समृद्धि योजना और बचत के महत्व के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि स्वच्छता सिर्फ अभियान नहीं, बल्कि रोज की आदत बननी चाहिए।इस अवसर पर आंगनवाड़ी सहायिका मंजू मीणा, गुड़िया, सागर कुमारी, समाजसेवी मोहनलाल, शांति देवी, सांगरी देवी सहित कई महिलाओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया।







