• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

जालोर-मासूम से दरिंदगी करने वाले आरोपी को 20-साल की जेल: 4 दिन तक बंधक बनाकर रखा था; जालोर की पॉक्सो कोर्ट का फैसला

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
March 28, 2026
in Local
0
जालोर-मासूम से दरिंदगी करने वाले आरोपी को 20-साल की जेल: 4 दिन तक बंधक बनाकर रखा था; जालोर की पॉक्सो कोर्ट का फैसला

PALI SIROHI ONLINE

जालोर-नाबालिग लड़की के साथ दरिंदगी करने के आरोपी को कोर्ट ने 20 साल के कठोर कारावास और जुर्माने की सजा सुनाई है। मासूम जन्मदिवस पर घर के पास एक दुकान पर चॉकलेट लेने गई थी। इस दौरान आरोपी ने उसे जबरन अपनी बाइक पर बैठा लिया और फिर दूर ले जाकर रेप किया था। घटना जालोर जिले के एक थाना क्षेत्र में हुई थी।विशिष्ट लोक अभियोजक रणजीत सिंह राज पुरोहित ने बताया कि एक थाना क्षेत्र में एक नाबालिग पीड़िता के पिता ने 8 जुलाई 2025 को रिपोर्ट दी थी। बताया कि 7 जुलाई 2025 को उसकी बेटी का जन्म दिवस होने पर वह अपने घर के पास स्थित एक दुकान पर चॉकलेट लेने गई थी। इसी दौरान आरोपी युवक ने उसे बीच रास्ते से बहला फुसलाकर बाइक पर बैठाया और दूर एक स्थान पर ले जाकर उसके साथ रेप किया।

4 दिन तक बंधक बनाकर रेप किया

करीब 4 दिन तक आरोपी ने नाबालिग को अपने साथ एक स्थान पर बंधक बनाकर रखा और रेप करता रहा। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी को पकड़ा और उसके कब्जे से लड़की को दस्तयाब किया।

पूछताछ में पीड़िता ने बताया कि आरोपी ने उससे कई बार दरिंदगी की। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां 36 दस्तावेजों व कुल 18 गवाहों के बयान दर्ज होने के बाद जालोर पॉक्सो कोर्ट जज सीमा जुनेजा ने आरोपी को दोषी मानते हुए 20 साल के कठोर कारावास से दंडित किया गया हैं।

Previous Post

ऋषिकेश-बाड़मेर एक्सप्रेस में 4 अवैध वेंडर पकड़े,रेलवे सुरक्षा बल के सुपुर्द

Next Post

बस के ब्रेक फेल, बड़ा हादसा टलाः ड्राइवर की सूझबूझ से माउंट आबू मार्ग पर रोकी गई बस

Next Post
बस के ब्रेक फेल, बड़ा हादसा टलाः ड्राइवर की सूझबूझ से माउंट आबू मार्ग पर रोकी गई बस

बस के ब्रेक फेल, बड़ा हादसा टलाः ड्राइवर की सूझबूझ से माउंट आबू मार्ग पर रोकी गई बस

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page