PALI SIROHI ONLINE
हनुमान सिंह राव
प्रेस नोट
पाली संभाग की टोली बैठक सुमेरपुर में आयोजित
सुमेरपुर, अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार रविवार को पाली संभाग की टोली बैठक पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, सुमेरपुर में आयोजित की गई। बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा करते हुए आगामी कार्यक्रमों एवं कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में प्रमुख रूप से खंड एवं जिला साधारण सभा के आयोजन एवं कार्यक्रम की समीक्षा, जिला सम्मेलन की समीक्षा, संत रविदास व्याख्यान के संबंध में चर्चा, संभाग के दायित्ववान कार्यकर्ताओं द्वारा किए जा रहे संगठनात्मक कार्यों की समीक्षा तथा आगामी प्रवास की कार्ययोजना तैयार करने सहित अन्य आवश्यक संगठनात्मक विषयों पर विचार-विमर्श किया गया।
बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष शैतान सिंह जी राठौड़, कुसुम गोस्वामी, नरेश बोहरा विभाग संगठन मंत्री,संभाग पालक अधिकारी नरेश जी सोलंकी, संभाग संयुक्त मंत्री दीप सिंह जी देवल एवं संभाग संगठन मंत्री सतीश शर्मा उपस्थित रहे।
इस अवसर पर सुमेरपुर खंड के खंड अध्यक्ष मदन नानीवाल, खंड उपाध्यक्ष महेंद्र सुथार, खंड मंत्री ओम प्रकाश वैष्णव तथा कार्यकारिणी सदस्य प्रभु सिंह एवं प्रताप सिंह राजपुरोहित भी उपस्थित रहे।
बैठक में संगठन को और अधिक सशक्त एवं प्रभावी बनाने, कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने तथा आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों को योजनाबद्ध रूप से संचालित करने पर विशेष जोर दिया गया।





