PALI SIROHI ONLINE
पाली-पाली जिले के मारवाड़ जंक्शन उपखंड के पुरानी फुलाद निवासी निर्मल को खेत में काम करते समय शनिवार को सांप ने काट लिया। घायल के परिजनों ने मौके पर ही सांप को लाठियों से पीट-पीट कर मार दिया और घायल को इलाज के लिए पाली के बांगड़ हॉस्पिटल लाया गया। जहां उसका उपचार जारी है।
लोगों ने सांप को मार डाला
पुरानी फुलाद निवासी 27 साल के घायल निर्मल सिंह पुत्र हरीसिंह ने बताया कि शनिवार सुबह वह खेत में काम कर रहा था। इस दौरान उसे फसल में छुपकर बैठे सांप ने हाथ पर काट लिया। उसके चिल्लाने पर खेत में काम करने वाले अन्य लोग मौके पर पहुंचे और सांप को मारा। इलाज के लिए उसे जोजावर ले जाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे पाली लाया गया। जहां उसका उपचार किया जारी है।
घायल के परिजनों का कहना है कि उनके गांव क्षेत्र में संपदर्श की घटनाएं ज्यादा होती है। ज्यादातर सांप काटने के मामले में खेत में काम करते समय होते हैं।





