• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

कांडला हाईवे पर रेवदर में 3 किमी लंबा जामः स्कूली बसें फंसीं, आदेश के बावजूद नो-एंट्री में घुसे भारी वाहनों को पुलिस ने रोका

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
October 3, 2026
in Local
0

PALI SIROHI ONLINE

रेवदर, सिरोही-कांडला हाईवे पर रेवदर कस्बे में सड़क निर्माण के चलते शनिवार सुबह करीब 3 किलोमीटर लंबा जाम लग गया। स्कूली बसों समेत दर्जनों वाहन देर तक फंसे रहे। डायवर्जन नहीं होने से ट्रैफिक सिंगल लेन से निकाला जा रहा है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर भारी वाहनों को रोका।

निर्माण के दौरान न डायवर्जन, न ट्रैफिक का इंतजाम

कांडला हाईवे पर रेवदर कस्बे में सड़क निर्माण कार्य चल रहा है। निर्माण के दौरान आवागमन का कोई उचित प्रबंधन नहींकिया गया है। वैकल्पिक मार्ग (डायवर्जन) भी नहीं है।

इस वजह से ट्रैफिक को सिर्फ सिंगल लेन से निकाला जा रहा है। कस्बेवासियों और वाहन चालकों को हर सुबह इस समस्या का सामना करना पड़ता है।

दर्जनों वाहन फंसे

शनिवार सुबह कस्बे में हालात बेकाबू हो गए और ट्रैफिक व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई। करीब 3 किलोमीटर लंबा जाम लग गया। इसमें दर्जनों छोटे-बड़े वाहनों के साथ स्कूली बसें भी काफी देर तक फंसी रहीं।

इससे स्कूल जाने वाले बच्चों, आम राहगीरों और नौकरीपेशा लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी।

पुलिस ने सिंगल लेन से निकाले दूसरे वाहन

स्थिति संभालने के लिए पुलिस को मौके पर आना पड़ा। पुलिस ने दर्जनों भारी वाहनों को एक तरफ रोक दिया। इसके बाद धीरे-धीरे दूसरे वाहनों को सिंगल लेन से निकलवाना शुरू किया।

सुबह 7 से रात 9 बजे तक भारी वाहनों पर रोक, फिर भी कस्बे में एंट्री

जिला कलेक्टर ने इलाके में सुबह 7 बजे से रात 9 बजे तक भारी वाहनों की आवाजाही पर रोक लगा रखी है। इसकेबावजूद नो-एंट्री के समय में भारी वाहन कस्बे में आ रहे हैं।

भारी वाहनों को रोकने के इंतजाम नजर नहीं आ रहे हैं। इसी वजह से कस्बे के लोगों को हर दिन जाम का सामना करना पड़ रहा है।

Previous Post

4 चरणों में होंगे पंचायती राज चुनाव, 20 नवंबर को रिजल्ट; 25 को जिला प्रमुख, 27 नवंबर को होगा प्रधान का चुनाव

Next Post

सिरोही जिले में पोती ने दादी से की मारपीट, बीच बचाव करती दिखी मां, दादी की रिपोर्ट पर पुलिस ने दर्ज किया केस

Next Post

सिरोही जिले में पोती ने दादी से की मारपीट, बीच बचाव करती दिखी मां, दादी की रिपोर्ट पर पुलिस ने दर्ज किया केस

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page