• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

दो महिलाओं ने महिला को स्प्रे कर किया बेहोश,चोरी की: सोने-चांदी की ज्वेलरी-2.27 लाख रुपए उड़ाए

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
October 3, 2026
in Local
0
दो महिलाओं ने महिला को स्प्रे कर किया बेहोश,चोरी की: सोने-चांदी की ज्वेलरी-2.27 लाख रुपए उड़ाए

PALI SIROHI ONLINE

जोधपुर-जोधपुर में झंवर थाना क्षेत्र के दईपड़ा खींचियान गांव में घर में अकेली महिला को स्प्रे कर बेहोश करने के बाद चोरी का मामला सामने आया है। रिपोर्ट के अनुसार दो महिलाएं घर के गेट पर पहुंचीं और बातचीत के दौरान महिला के मुंह पर स्प्रे कर दिया, जिससे वह बेहोश हो गई। करीब एक घंटे बाद होश आने पर घर का सामान बिखरा मिला और संदूक में रखे आभूषण व नकदी गायब थी।

झंवर थाने में दी रिपोर्ट में दईपड़ा खींचियान निवासी वरजूकंवर (39) पत्नी सुजान सिंह ने बताया- 29 सितंबर को सुबह करीब 11 बजे वह घर पर अकेली थी। इसी दौरान दो महिलाओं ने गेट पर आवाज लगाई। वह बाहर आई तो दोनों महिलाओं ने उसके मुंह पर स्प्रे कर दिया, जिससे वह बेहोश हो गई। महिला ने बताया- करीब एक घंटे बाद जब उसे होश आया तो घर का सामान इधर-उधर बिखरा हुआ था। उसने अपने देवर धनसिंह को फोन कर बुलाया। जांच करने पर घर में रखे सोने-चांदी के आभूषण और नकदी गायब मिली।

जेवर और नकदी चोरी

रिपोर्ट के मुताबिक- चोरी गए सामान में करीब 2 तोला सोने के कानों के आभूषण, आधा तोला सोने का मांदलिया, आधा तोला सोने की अंगूठी तथा करीब 30 तोला चांदी की तीन जोड़ी पायल, छड़ें शामिल हैं। इसके अलावा लोहे के संदूक में रखे 2 लाख 27 हजार रुपए नकद चोरी होने की बात कही गई है। महिला के पति मुंबई में रहते हैं। पुलिस ने रिपोर्ट कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Previous Post

14 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और 46 सहायिका के पद खाली: 6 नवंबर तक कर सकते हैं आवेदन, 12वीं पास महिलाएं पात्र

Next Post

तखतगढ-महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री जयंती पर रैली का आयोजन

Next Post
तखतगढ-महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री जयंती पर रैली का आयोजन

तखतगढ-महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री जयंती पर रैली का आयोजन

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page