PALI SIROHI ONLINE
पाली-प्रदेश में भाजपा की सरकार बने 1 वर्ष बीत चुका है। इस सरकार के पहले वर्ष में पाली जिले के विधायकों में से अपने-अपने क्षेत्रों के विकास कार्यों को करवाने में भजन सरकार के कैबिनेट मंत्री और जैतारण विधायक अविनाश गहलोत पिछड़ गए। गहलोत ने केवल 26.90 लाख रुपए के 3 विकास कार्यों की अनुशंसा की। उसमें से 1 की प्रशासनिक स्वीकृति व 2 की वित्तीय स्वीकृति जारी हुई है। सबसे ज्यादा विकास कार्यों की अनुशंसा करने वाले बाली विधायक पुष्पेंद्र सिंह राणावत रहे। राठौड़ ने 67 कार्यों के लिए 6 करोड़ 8 लाख की अनुशंसा की। इसमें से 53 कार्यों के लिए 4 करोड़ 95 लाख रुपए की वित्तीय स्वीकृति जारी हो चुकी है। 7 कार्यों की प्रशासनिक स्वीकृत मिली है।
इसी प्रकार सोजत विधायक शोभा चौहान ने 56 कार्यों के लिए 4.89 करोड़, पाली विधायक भीमराज भाटी ने 47 कार्यों के लिए 3.97 करोड़, मारवाड़ जंक्शन विधायक केसाराम चौधरी ने 45 कार्यों के लिए 3.11 करोड़ व सुमेरपुर विधायक व मंत्री जोराराम कुमावत ने 41 कार्यों के लिए 2.78 करोड़ रुपए खर्च किए हैं। हर वर्ष राज्य सरकार विधायकों को विकास कार्यों को करवाने के लिए 5-5करोड़ रुपए का फंड देती है। जिला परिषद सीईओ मुकेश चौधरी ने बताया कि एक वित्तीय वर्ष में 5 करोड़ रुपए के विकास कार्य करवा सकते हैं। सीईओ ने बताया कि कोई विधायक एमएलए फंड से खर्च नहीं कर पाता है तो ये बकाया राशि अगले वित्तीय वर्ष में जोड़ दी जाती है।
पाली जिले के विभिन्न विधायकों द्वारा विधायक कोष से स्वीकृत कार्यों की जानकारी
बाली विधायक पुष्पेंद्र सिंह राणावत ने 67 कार्य के लिए 608.72 लाख के प्रस्ताव खर्च जिसमें प्रशासनिक स्वीकृति 7 वित्तीय स्वीक्रति 53 और कुल राशि 495.73 विकास कार्यो के लिए खर्च करने वाले पाली जिले के पहले विधायक बने।
सोजत विधायक शोभा चौहान ने 78 कार्यों के लिए 21 प्रशासनिक स्वीकृति व 56 वित्तीय स्वीकृति जारी करवा कर 489.25 लाख रुपए खर्च किया
पाली विधायक भीमराज भाटी ने 50 विकास कार्यों के लिए 397.58 लाख रुपए खर्च किए
कैसा राम चौधरी मारवाड़ विधायक ने 52 विकास कार्यों के लिए 311.97 लाख खर्च किए
सुमेरपुर विधायक व कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत ने अपने क्षेत्र में 50 विकास कार्य के लिए 278. 45 लाख खर्च किए
वही जैतारण विधायक अविनाश गहलोत ने तीन विकास कार्यों के लिए 19.40 लाख रुपए खर्च किए