PALI SIROHI ONLINE
सिरोही-सिरोही जिले में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के कुल 60 पदों पर भर्ती निकाली गई है। इसमें 14 पद आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के और 46 पद सहायिका के हैं। इन पदों के लिए 6 नवंबर 2026 तक आवेदन किया जा सकता है।
आवेदन करने वाली महिला अभ्यर्थी को संबंधित ग्राम पंचायत या वार्ड का स्थानीय निवासी होना जरूरी है। न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 12वीं (सीनियर सेकेंडरी) कक्षा उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। उच्च शैक्षणिक योग्यता वाली महिलाओं कोप्राथमिकता मिलेगी।
इच्छुक महिलाएं विभाग की वेबसाइट www.wcd.rajasthan.gov.in से आवेदन फॉर्म डाउनलोड कर सकती हैं। भरे हुए फॉर्म की दो हार्ड कॉपी सभी जरूरी दस्तावेजों के साथ संबंधित बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय में जमा करनी होगी।
आबूरोड में 8 सहायिका, रेवदर में 4 कार्यकर्ता और 11 सहायिका, पिण्डवाड़ा में 4 कार्यकर्ता और 12 सहायिका, शिवगंज में 4 कार्यकर्ता और 1 सहायिका, सिरोही ग्रामीण में 5 कार्यकर्ता और 11 सहायिका के पद खाली हैं। विस्तृत जानकारी वेबसाइट पर उपलब्ध है।





