• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

घर से निकली युवती ट्रेन की चपेट में आई, मौत, वापस नहीं लौटी तो भाई ढूंढने निकला, तब मिली हादसे की जानकारी

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
October 3, 2026
in Local
0

PALI SIROHI ONLINE

जोधपुर-जोधपुर शहर के विवेक विहार थाना क्षेत्र में दोपहर घर से निकली एक युवती की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। जब युवती देर तक घर नहीं लौटी तो उसका भाई उसे तलाशने निकला। इसी दौरान उसे युवती के ट्रेन हादसे का पता चला।

हादसा जोधपुर शहर के विवेक विहार थाना क्षेत्र के सांगरिया फाटक के पास गुरुवार दोपहर 12 बजे हुआ।

विवेक विहार थाने के एएसआई शंकरलाल ने बताया कि युवती प्रियंका (24) के ट्रेन की चपेट में आने की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और पोस्टमॉर्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया।

दोपहर में घर से निकली थी युवती

विवेक विहार थाने के एएसआई शंकरलाल ने बताया कि गुरुवार दोपहर 12 बजे वह घर से निकली थी। जब वह वापस घर नहीं लौटी और उसकी जानकारी नहीं मिली तो भाई भी उसे ढूंढने निकल गया था। उसे प्रियंका के सांगरिया फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने की जानकारी मिली।

उन्होंने बताया कि युवती के पिता की रिपोर्ट पर मर्ग दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस जांच कर रही है।

Previous Post

मुलेवा गाव मे बाडे मे अज्ञात कारणो से लगी आग 5 टोली चारा जलकर खाक

Next Post

14 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और 46 सहायिका के पद खाली: 6 नवंबर तक कर सकते हैं आवेदन, 12वीं पास महिलाएं पात्र

Next Post

14 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और 46 सहायिका के पद खाली: 6 नवंबर तक कर सकते हैं आवेदन, 12वीं पास महिलाएं पात्र

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page