PALI SIROHI ONLINE
पाली-पाली | जिले के बूसी गांव में रात को खेत से बाइक लेकर घर लौट रहा युवक ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में गया। इससे वो गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे एंबुलेंस की सहायता से बांगड़ अस्पताल लाया गया। बुसी निवासी 35 वर्षीय महेश अपने खेत से घर लौट रहा था कि अंधेरे की वजह से ट्रैक्टर की ट्रॉली से टकरा गया। इस हादसे में गंभीर घायल हो गया। इसे एंबुलेंस की सहायता से बांगड़ अस्पताल लाया गया