PALI SIROHI ONLINE
जय नारायण सिंह सोजत
पाली-05 किलो 627 ग्राम अवैध डोडा पोस्त के साथ मुलजिम गिरफतार जिला पुलिस अधीक्षक चुनाराम जाट आई.पी.एस ने बताया कि अवैध मादक पदार्थों की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पाली के निकटतम सुपरविजन एवं अनिल कुमार आरपीएस वृताधिकारी वृत सोजत के निर्देशन मे जब्बरसिह उनि, थानाधिकारी सोजतरोड द्वारा दिनाक 10.12.2024 को माफिक ईतलानुसार 05 किलो 627 ग्राम अवैध डोडा पोस्त सहित मुलजिम गिरफतार कर प्रकरण दर्ज किया गया।
घटनाः- दिनाक 10.12.2024 को जब्बरसिह उपनिपु थानाधिकारी पुलिस थाना सोजतरोड को जरिये मुखबिर खास से ईतला मिली कि ग्राम माण्डा मे एक व्यक्ति अपने घर के पीछे बने बाडे में अवैध डोडा पोस्त रखकर बेचता है वगैरा सुचना पर जब्बरसिह उपनिपु के नेतृत्व में थाना टीम द्वारा ग्राम माण्डा में ईतलानुसार दबिश दी जाकर एक व्यक्ति अशोककुमार को निरूद्ध किया जाकर उसके मकान के पास बने बाडे की तलास ली गई तो उक्त बाडे मे चारे के नीचे एक काले रंग का प्लास्टिक का कटटा जिसमे 05 किलो 627 ग्राम अवैध डोडा पोस्त उसके कब्जे में मिला जिन्हें नियमानुसार जब्त किया जाकर अवैध मादक पदार्थों की रोकथाम में सफलता अर्जित की गई।
वीडियो
गठित टीम :-
01. जब्बरसिह उ.नि. थानाधिकारी पुलिस थाना सोजतरोड़
02. नाथुराम मुआ 107 पुलिस थाना सोजतरोड
03. नरेन्द्रकुमार मुआ 698 पुलिस थाना सोजतरोड
04. भरत गौड कानि 909 पुलिस थाना सोजतरोड (विशेष भुमिका)
05. रामकेश कानि 1225 पुलिस थाना सोजतरोड (विशेष भुमिका)
06. मुकेश कुमार कानि 1350 पुलिस थाना सोजतरोड
07 जितेन्द्रकुमार कानि 1716 पुलिस थाना सोजतरोड
08. श्रवणकुमार कानि 1309 पुलिस थाना सोजतरोड
09 राकेशकुमार कानि 936 पुलिस थाना सोजतरोड
09. राजुदेवी मकानि 1533 पुलिस थाना सोजतरोड
गिरफतार मुलजिमः अशोक कुमार पुत्र पुनाराम पैशा खेतीबाडी उम्र 25 साल जाति जाट निवासी माण्डा पुलिस थाना सोजतरोड जिला पाली।