PALI SIROHI ONLINE
पाली-पाली के गुड़ा एंदला थाना क्षेत्र के बाला गांव में मंगलवार सुबह बाड़े में पालतू डॉग को सियार के हमले से बचाने गए 70 साल के वृद्ध पर सियार ने हमला कर दिया। सियार ने वृद्ध के हाथ पर काट लिया। उनके चिल्लाने पर सियार वहां से भाग गया। घायल वृद्ध को इलाज के लिए पाली के बांगड़ हॉस्पिटल लाया गया। जहां उनका इलाज किया जा रहा है।
बाला गांव निवासी गोपाराम (70) पुत्र जेठाराम मंगलवार सुबह करीब साढ़े 10 बजे अपने बाड़े में सो रहे थे। उनके पास उनका पालतू डॉग बैठा था। इसी दौरान एक सियार ने डॉग पर अचानक हमला कर दिया। डॉग के चिल्लाने की आवाज सुनकर गोपाराम जाग गए और उसे बचाने का प्रयास किया। इसी दौरान सियार ने उनके हाथ पर काट लिया।
घटना के बाद परिजन घायल गोपाराम को पाली के बांगड़ हॉस्पिटल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उनका उपचार किया।
ग्रामीण सियार की तलाश में जुटे
गोपाराम ने बताया कि गांव में दो-तीन अन्य लोगों को भी सियार काट चुका है। इसके बाद ग्रामीण लाठियां लेकर सियार की तलाश कर रहे हैं।




