PALI SIROHI ONLINE
बीजापुर में विकसित भारत जन सेवा अभियान के तहत आंगन मिलन सेवा समारोह आयोजित
बाली उपखंड के बीजापुर ग्राम पंचायत में विकसित भारत जन सेवा अभियान के तहत आंगन मिलन सेवा समारोह कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग से जुड़ी विभिन्न गतिविधियों के साथ ग्रामीणों को स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति जागरूक किया गया।
बाली ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी डॉ. हितेंद्र वागोरिया के निर्देशन में आयोजित कार्यक्रम में ग्राम पंचायत सरपंच प्रशासक प्रतिनिधि योगेंद्र सिंह राणावत की मौजूदगी रही। इस दौरान बीजापुर स्वास्थ्य केंद्र पर कार्यरत आशा सहयोगिनी द्वारा गांव में किए जा रहे सराहनीय कार्यों को लेकर उनका सम्मान किया गया।
आशा सहयोगिनी को मुख्यमंत्री का संदेश एवं पौधा भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों को स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लेने, स्वच्छता बनाए रखने तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाने का संदेश भी दिया गया।




