PALI SIROHI ONLINE
आबूरोड, सिरोही-आबूरोड रेलवे स्टेशन पर ट्रैक आधुनिकीकरण का काम शुरू हो गया है। लाइन नंबर 1 को बैलास्ट-लेस ट्रैक में बदला जा रहा है। इस काम के चलते 27 सितंबर से प्लेटफॉर्म नंबर 1 अस्थायी रूप से बंद रहेगा।
काम चलने तक यात्रियों की सुविधा के लिए प्लेटफॉर्म व्यवस्था बदली गई है। प्लेटफॉर्म नंबर 1 पर आने वाली सभी मेल, एक्सप्रेस और पैसेंजर ट्रेनें अब प्लेटफॉर्म नंबर 3 से चलेंगी। सभी डाउन ट्रेनों का कोच डिस्प्ले भी प्लेटफॉर्म नंबर3 पर दिखाया जाएगा।
गाड़ी संख्या 79437 मेहसाणा-आबू रोड डीएमयू प्लेटफॉर्म नंबर 2 पर आएगी। गाड़ी संख्या 79438 आबू रोड-मेहसाणा डीएमयू प्लेटफॉर्म नंबर 3 से चलेगी। श्री गंगानगर-बांद्रा अरावली एक्सप्रेस (गाड़ी संख्या 14701) प्लेटफॉर्म नंबर 2 से चलेगी।
प्लेटफॉर्म नंबर 1 बंद होने का निश्चित समय और पहली प्रभावित ट्रेन की सूचना स्टेशन मास्टर कार्यालय से मिलेगी। रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा के दौरान अनाउंसमेंट और डिस्प्ले बोर्ड पर ध्यान दें।



