• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

सांडेराव में बीडीओ जोशी ने बांटे मंगला पशु बीमा पॉलिसी कार्ड, 470 ग्रामीण हुए लाभान्वित

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
September 26, 2026
in Local
0

PALI SIROHI ONLINE

महावीर मेवाडा

सांडेराव में बीडीओ जोशी ने बांटे मंगला पशु बीमा पॉलिसी कार्ड, 470 ग्रामीण हुए लाभान्वित
सांडेराव । राज्य सरकार के निर्देशानुसार ग्राम पंचायत सांडेराव में विकसित भारत – जन सेवा अभियान (सेवा सेतु शिविर) का भव्य आयोजन किया गया।

शिविर में  सुमेरपुर के विकास अधिकारी (बीडीओ) शैलेंद्र कुमार जोशी ने सरकार की महत्वाकांक्षी मंगला पशु बीमा योजना के अंतर्गत पशुपालकों को बीमा पॉलिसी कार्ड वितरित कर लाभान्वित किया।

इस अभियान के तहत पंचायती राज विभाग की विभिन्न जन-कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से कुल 470 ग्रामीण लाभार्थियों को सीधा लाभ पहुंचाया गया। शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने एक ही छत के नीचे समन्वय के साथ काम करते हुए ग्रामीणों की समस्याओं का मौके पर ही त्वरित निस्तारण किया। पशुपालन विभाग की ओर से डॉ. हरीश कुमार निराला एवं भंवरलाल भाटी ने पशुपालकों को पशु प्रबंधन और विभागीय योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी।

इसके साथ ही विद्युत विभाग से लाइनमैन दिनेश कुमार ने बिजली संबंधी शिकायतों का निपटारा किया। वन विभाग की ओर से वनपाल भंवर सिंह देवड़ा एवं राजेंद्र सिंह ने उपस्थित रहकर पर्यावरण संरक्षण और विभागीय गतिविधियों की जानकारी दी।इस दौरान राजस्व निरीक्षक (आरआई) शांति मीणा, ग्राम विकास अधिकारी (ग्राम सेवक) जगदीश सुथार सहित कई गणमान्य नागरिक और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। विकास अधिकारी जोशी ने बताया कि इन शिविरों का मुख्य उद्देश्य अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति तक पूरी पारदर्शिता के साथ डिजिटल लाभ पहुँचाना है।

Previous Post

सांडेराव में 10 दिवसीय भव्य रामलीला महोत्सव संपन्न

Next Post

विकसित भारत के तहत गर्भवती महिलाओं चुनरी ओढ़ाकर गोद भराई रस्म निभाई

Next Post
विकसित भारत के तहत गर्भवती महिलाओं चुनरी ओढ़ाकर गोद भराई रस्म निभाई

विकसित भारत के तहत गर्भवती महिलाओं चुनरी ओढ़ाकर गोद भराई रस्म निभाई

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page