• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

सांडेराव में 10 दिवसीय भव्य रामलीला महोत्सव संपन्न

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
September 26, 2026
in Local
0

PALI SIROHI ONLINE

महावीर मेवाडा

*अधर्म पर धर्म की विजय: राजतिलक के साथ सांडेराव में 10 दिवसीय भव्य रामलीला महोत्सव संपन्न*

सांडेराव। स्थानीय आदर्श विद्या मंदिर प्रांगण, आखरिया चौक में चल रहा 10 दिवसीय भव्य रामलीला महोत्सव भगवान श्री रामचंद्र जी के राजतिलक के साथ अत्यंत हर्षोल्लास और आनंदमय माहौल में संपन्न हो गया। इस धार्मिक और सांस्कृतिक उत्सव के समापन पर पूरा पंडाल ‘जय श्री राम’ के गगनभेदी जयकारों से गुंजायमान रहा।

महोत्सव के अंतिम (दसवें) दिन की शुरुआत में कुंभकरण वध और मेघनाद वध का भावपूर्ण मंचन किया गया। इसके बाद जैसे ही भगवान श्री राम द्वारा रावण का वध कर अधर्म पर धर्म की विजय पताका फहराई गई, दर्शकों ने खड़े होकर करतल ध्वनि से पंडाल को गुंजा दिया। 14 वर्ष का वनवास पूर्ण कर प्रभु श्री राम के अयोध्या लौटने की खुशी में वरिष्ठ जनों एवं सभी नगर वासियों ने उमड़े अपार जनसैलाब के बीच स्वयं अपने हाथों से भगवान का राजतिलक किया।इस भव्य रामलीला में काशी (वाराणसी) से आए 25 कलाकारों ने अपनी अद्भुत कला और सजीव अभिनय से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। आयोजन को लेकर नगर वासियों ने कहा कि हमारी यह समृद्ध कला और संस्कृति धीरे-धीरे विलुप्त हो रही है, इसलिए बच्चों में अच्छे संस्कार स्थापित करने के लिए हर दो से चार साल में नगर में ऐसी रामलीलाओं का मंचन निरंतर होना बेहद आवश्यक है।

*यह प्रबुद्ध जन रहे उपस्थित:-*
इस पावन अवसर पर विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के जिला प्रचारक महावीर मेवाड़ा सांडेराव, प्रजापिता ईश्वरीय विश्वविद्यालय ब्रह्माकुमारी संस्था की प्रभारी बीके कंचन, बीके उमा, एडवोकेट नारायण लाल भाटी, रमेश सिंह राजपुरोहित, भवानी सिंह राठौड़ एवं महेंद्र सिंह राठौड़, प्रकाश कुमार सहित क्षेत्र के कई गणमान्य नागरिक और प्रबुद्ध जन मौजूद रहे। राजतिलक के पावन अवसर पर पंडाल में उपस्थित सभी श्रद्धालुओं को महाप्रसाद का वितरण किया गया।

इस दौरान भक्तिमय माहौल में 5,100 हनुमान चालीसा की कॉपियाँ बांटी गईं और सभी ने मिलकर सामूहिक पाठ किया। रामलीला परिवार रामलीला मंडल के पदाधिकारियों ने बताया कि मंडल द्वारा अब तक पूरे राजस्थान में 6 लाख से अधिक हनुमान चालीसा का निःशुल्क वितरण कर एक अनूठा कीर्तिमान स्थापित किया जा चुका है।

Previous Post

रानी- 89.980 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडा पोस्त जब्त 01गिरफतार

Next Post

सांडेराव में बीडीओ जोशी ने बांटे मंगला पशु बीमा पॉलिसी कार्ड, 470 ग्रामीण हुए लाभान्वित

Next Post

सांडेराव में बीडीओ जोशी ने बांटे मंगला पशु बीमा पॉलिसी कार्ड, 470 ग्रामीण हुए लाभान्वित

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page