• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

पिंडवाड़ा फोरलेन पर कार ने ऑटो को मारी टक्कर: 4 महिलाओं समेत 5 लोग गंभीर घायल, जिला अस्पताल में कराया भर्ती

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
September 26, 2026
in Local
0

PALI SIROHI ONLINE

सिरोही-ब्यावर-पिंडवाड़ा फोरलेन पर सानवाड़ा और वीरवाड़ा के बीच पिंडवाड़ा की तरफ जा रहे एक ऑटो रिक्शा को पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ऑटो सड़क से दूर गड्ढे में जा गिरा।

इस घटना में ऑटो में सवार चार महिलाओं समेत पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को सिरोही केसरकारी अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया गया।

घायलों में डिंगार गांव निवासी छोगी देवी पत्नी लक्षाराम, सुखी देवी पत्नी छगनलाल, चेनू देवी पत्नी लाखाराम, ज्योत्सना और रामाराम पुत्र चेनाजी शामिल हैं। सूचना मिलते ही एंबुलेंस 108 के पायलट सुरेंद्र सिंह देवड़ा और मेल नर्स राजू जीनगर मौके पर पहुंचे।

उन्होंने घायलों को प्राथमिक उपचार देकर सिरोही अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ ने सभी को भर्ती कर इलाज शुरू किया।

Previous Post

तखतगढ-आंगनवाड़ी केन्द्रों में आंगन मिलन सेवा कार्य,गर्भवति महिलाओं की गोद भराई

Next Post

आरक्षण आवंटन के बाद पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज, मतदाता सूचियों को लेकर ग्रामीणों से अपील

Next Post

आरक्षण आवंटन के बाद पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज, मतदाता सूचियों को लेकर ग्रामीणों से अपील

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page