PALI SIROHI ONLINE
चामुंडेरी ग्राम में आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम में अतिथियों का हुआ सम्मान।
बाली उपखण्ड के चामुंडेरी ग्राम में आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम में अतिथियों का हुआ सम्मान, कार्यक्रम, पोषण, स्वास्थ्य एवं महिला कल्याण योजनाओं की दी जानकारी
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर विकास मारवाल महिला बाल विकास अधिकारी भगवान सिंह शेखावत के निर्देशन अभियान चलाया जा रहा ब्लॉक मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ हितेंद्र वागोरिया ने बताया कि विकसित भारत जन सेवा अभियान के तहत ब्लॉक के सभी आंगनवाड़ी केंद्रों पर 25 सितंबर से 27 सितंबर तक आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम चलाया जा रहा ब्लॉक कार्यक्रम अधिकारी मोहम्मद अजहरुद्दीन महिला बाल विकास से महिला पर्वेक्षक कविता व्यास सन्निधि में कार्यक्रम आयोजित हो रहा इसी को तहत चामुंडेरी आंगनबाड़ी केंद्र में आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में आंगनबाड़ी केंद्र पर आने वाली गर्भवती महिलाओं, धात्री माताओं, 6 माह से 3 वर्ष तक के बच्चों के अभिभावकों एवं जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया।
इस दौरान आगनवाड़ी कार्यकता तारा कुमारी, प्रतिभा चौहान, पिटु परमार,शोभा देवी,पिंकू कुमारी,आशा कन्या देवी, सविता मीणा, संध्या भाटी व साहिका की ओर से प्राप्त प्रसस्ति पत्र व फ्रेम, तुलसी का पौधा,गमले सहीत माला पहनाकर अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम के दौरान आंगनवाड़ी कार्मिक शिक्षक नर्सिगकर्मी अभिभावक मौजूद रहे।




