तखतगढ-पावा के दिनेश हत्याकांड में 7 साल बाद आया बड़ा फैसला,आरोपी पति-पत्नी को सुनाई आजीवन कारावास की सजा
PALI SIROHI ONLINE
खीमाराम मेवाडा
पावा के दिनेश हत्याकांड में 7 साल बाद आया बड़ा फैसला,आरोपी पति-पत्नी को सुनाई आजीवन कारावास की सजा
तखतगढ 27 मार्च (खीमारा मेवाडा) तखतगढ़ थाना क्षेत्र में वर्ष 2019 में पावा गांव में हुए चर्चित दिनेश हत्याकांड में एडीजे कोर्ट ने 7 साल बाद बड़ा फैसला सुनाते हुए आरोपी पति-पत्नी को आजीवन कारावास की सजा सुना दी है। अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश पुखराज गहलोत ने साक्ष्यों और गवाहों के आधार पर दोनों को दोषी ठहराते हुए कठोर दंड सुनाया। प्रकरण के अनुसार, प्रेम प्रसंग के चलते पति-पत्नी ने मिलकर युवक दिनेश की हत्या कर दी थी। घटना के बाद पुलिस थाना तखतगढ़ में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।
जांच के दौरान तत्कालीन थाना अधिकारी रविंद्रसिंह खिंची की भूमिका महत्वपूर्ण रही, जिन्होंने मामले के तथ्यों को मजबूत तरीके से एकत्रित किया। मुकदमे के दौरान अतिरिक्त लोक अभियोजक एवं राज्य अधिवक्ता शिवराज सिंह राणावत ने प्रभावी पैरवी करते हुए अदालत के समक्ष ठोस साक्ष्य और गवाह प्रस्तुत किए। अभियोजन पक्ष की मजबूत दलीलों के चलते न्यायालय ने दोनों आरोपियों को दोषी मानते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई।
करीब सात वर्षों बाद आए इस फैसले से पीड़ित पक्ष को न्याय मिला है। वहीं, इस निर्णय को लेकर क्षेत्र में व्यापक चर्चा हो रही है और इसे न्याय व्यवस्था की मजबूती का प्रतीक माना जा रहा है।

